19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Bite in Surajpur: गोठान से गोबर उठा रही थी महिला, अचानक अंगूठे में सूई जैसा चुभा और हो गई मौत

Snake Bite: गोठान में पहले से मौजूद जहरीले सांप के डसने से चली गई महिला की जान, पति ले गया था अस्पताल, लेकिन डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
2 min read
Google source verification
Snake bite in Surajpur

Snake bite case (Photo source- NC

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके में एक महिला को जहरीले सांप (Snake bite to women) ने उस समय डस लिया, जब वह घर के सामने स्थित गोठान से गोबर उठा रही थी। उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में अचाने सूई जैसा चुभने का अहसास हुआ, देखा तो उसे सांप ने डस लिया था। वह शोर मचाते हुए घर में पहुंची और परिजन को पूरी बात बताई। उसे अस्पताल में ले जाते तक काफी देर हो गई। जब उसे अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासल निवासी रामनारायण सिंह की 37 वर्षीय पत्नी शनिवार की सुबह करीब 6 बजे हर दिन की तरह घर के सामने स्थित गोठान में गई। वह वहां से गोबर उठा रही थी। इसी बीच उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में अचानक एक जहरीले सांप ने डस (Snake bite in gothan) लिया।

महिला को कुछ चुभने का अहसास हुआ तो उसने देखा कि वहां सांप है। फिर वह भागते हुए घर के भीतर घुसी और अपने पति समेत परिजन को यह बात बताई। सांप डसने की बात सुनकर परिजन भी हड़बड़ा गए। फिर वे उसे अस्पताल ले जाने चारपहिया वाहन ढूंढने लगे, ग्रामीण इलाका होने की वजह से समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया।

फिर गांव के लोगों ने संजीवनी एक्सप्रेस को फोन कर बुलाया। इसके बाद महिला को चांदनी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत (Woman died due to snake bite) घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Snake bite case: बारिश के सीजन में बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं

बारिश के सीजन में सर्पदंश की घटनाएं (Snake bite news) बढ़ गई हैं। बारिश का पानी बिल में घुसने के बाद जहरीले सांप बाहर निकलकर घूम रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में जमीन पर सोने के दौरान अधिकांश लोग सर्पदंश के शिकार हो रहे हैं। सरगुजा संभाग में पिछले एक महीने की बात करें तो 25 से अधिक लोगों की मौत सांप के डसने से हो चुकी है।

अधिकांश मामलों में जमीन पर सोने के दौरान लोगों को सांप ने डसा है। वहीं सर्पदंश के बाद समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण भी लोगों की जान चली जा रही है।