10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surajpur Crime: सूरजुपर में जमीन विवाद, तलवार लेकर महिला और बेटे-बेटी को मारने दौड़ाया

Surajpur crime news: खेत में जुताई और बोआई करने परिवार के साथ पहुंची थी महिला, राजस्व अमले द्वारा की गई नाप-जोख के बाद भी आरोपी बता रहा अपनी जमीन, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
Google source verification
Surajpur crime

Surajpur land dispute, तलवार लेकर महिला को मारने दौड़ा शख्स (Photo- Patrika)

भैयाथान। सूरजुपर जिले के ग्राम गंगोटी में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद (Surajpur land dispute) ने उस समय खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक पक्ष खेत पर अपना दावा जताते हुए तलवार लेकर पहुंच गया। उसने तलवार दिखाकर खेत की जुताई व बोआई करने पहुंची महिला व उसके बेटे-बेटी को मारने दौड़ाया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बसदेई चौकी पुलिस ने आम्र्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सूरजुपर जिले के बसदेई चौकी अंतर्गत ग्राम गंगोटी कुम्हारपारा निवासी बॉबी देवांगन ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा ससुर लक्ष्मण देवांगन ने 9 जुलाई को खेत में पहुंचकर हाथ में तलवार (Sword video viral) लहराते हुए न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने जमीन को अपनी बताते हुए किसी को भी खेत में प्रवेश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। जिस भूमि को लेकर विवाद है, उसका सीमांकन 15 जून को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जा चुका था।

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बावजूद आरोपी जमीन (Land dispute in Surajpur) पर अपना दावा जताते हुए खेती करने पर अड़ा है और विरोध करने पर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

Surajpur threat news: खुलेआम दी धमकी

बताया गया कि घटना के समय जमीन मालिक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई-बोआई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि तलवार लहराते हुए खुलेआम धमकियां दी गईं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद सामने आया कथित वीडियो (Surajpur crime video) पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी बसदेई पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 296(बी), 351(3) तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

चौकी प्रभारी ने ये कहा

बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का जल्द पता लगाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो (Viral video) की भी जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।