28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Bite: नींद खुलते ही महिला चिल्लाई- मुझे सांप ने काट लिया है, खोजने पर मिला पेटीकोट के अंदर, हुई मौत

Snake Bite to women: अपनी बेटी और अन्य बच्चों के साथ जमीन पर सोई थी महिला, तडक़े कुछ काटने का एहसास होने पर खुल गई थी नींद
2 min read
Google source verification
Snake bite

Snake bite to women (Photo Source- Animalia)

अंबिकापुर। बारिश का सीजन शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढऩे लगी हैं। इसी बीच सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 26 जून की रात सो रही महिला को सांप (Snake bite in Surguja) ने डस लिया। इसी बीच उसकी नींद खुली तो वह चिल्लाने लगी कि उसे सांप ने काट लिया है। आवाज सुनकर परिजन उठे और खोजबीन शुरु की तो महिला के पेटीकोट के अंदर करैंत सांप मिला। फिल महिला को स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरकालो निवासी मुनिया बाई 62 वर्ष 26 जून की रात अपनी बेटी शीतल और उनके बच्चों के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थी। इसी बीच रात करीब 3 बजे उसे कुछ काटने का एहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। उसे लगा कि उसे सांप ने डस (Snake bite during sleeping) लिया तो वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी।

उसने कहा कि उसे सांप ने काट लिया है। आवाज सुनकर साथ सोई बेटी समेत घर के अन्य परिजन भी जाग गए। फिर उन्होंने खोजबीन शुरु की तो मुनिया बाई के पेटीकोट के भीतर करैंत सांप मिला।

यह देख परिजन समझ गए कि उसे सांप (Snake bite during sleeping on land) ने डस लिया है। फिर अलसुबह उसे आनन-फानन में संगवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Snake bite in Ambikapur: नहीं बच पाई जान

संगवारी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे सुबह ही लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां भर्ती कर उसका इलाज शुरु किया गया। इसी बीच इलाज के दौरान 27 जून की शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीएम पश्चात महिला का शव (Women died to snake bite) उसके परिजन को सौंप दिया गया।

जमीन पर सोने से है खतरा

बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों से सर्पदंश की घटनाएं (Snake bite case) सामने आती हैं। इनमें अधिकांश मामलों में ऐसे लोगों को सांप डसते हैं, जो जमीन पर सोते हैं। सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रशासन समेत स्थानीय स्तर पर उन्हें जमीन पर न सोने जागरुक किया जाता है, इसके बावजूद लोग जमीन पर सोते हैं और जहरीले जंतु का शिकार हो जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग