
Mayor audio viral case, एसपी से क्या बात हुई, इसकी जानकारी देते कांग्रेसी (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। कलाकेंद्र मैदान को मेला के लिए आबंटन करने को लेकर अनुराग मिश्रा नामक एक व्यक्ति ने महापौर मंजूषा भगत व भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पर वसूली (Mayor Viral Audio) का आरोप लगाया था। उसने दोनों से बातचीत का 6 दिन पूर्व एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वायरल ऑडियो में मेयर से वह कलाकेंद्र मैदान उपलब्ध नहीं कराने के एवज में दिए गए पैसे वापस मांग रहा है। वहीं वह यह भी कहता है कि जिलाध्यक्ष को वह अलग से 3 लाख रुपए नहीं दे सकता है। इस दौरान मेयर यह कह रही हैं कि वह उनके घर जाकर पैसे ले ले। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेसियों ने मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की थी।
कथित ऑडियो वायरल होने के बाद महापौर और जिलाध्यक्ष की शहर समेत जिलेभर में जमकर किरकिरी हो रही है। इसी बीच मेयर ने ऑडियो वायरल होने के अगले ही दिन आजाक थाने में अनुराग मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वायरल ऑडियो (Viral Audio case) में उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की थी।
वे मीडिया के सामने भी रोने लगी थीं कि उन्हें बदनाम करने षडय़ंत्र रचा जा रहा है। इधर कांग्रेसियों ने भी मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा (Protest by congressmen in Viral Audio case) खोल दिया था। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की थी। वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृतव में शनिवार को वे आजाक थाने पहुंचे थे।
उन्होंने आजाक डीएसपी से पूछा कि महापौर द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कहां तक पहुंची। इस पर डीएसपी ने कहा कि यह मामला उनके थाने का है ही नहीं। एसपी को वे इस बात को बताएंगे, फिर जिस थाने का मामला बनता है, वहां इसे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे इसी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से भी कहा कि मामले की जांच जल्द से जल्द की जाए। जिस थाने का मामला बनता है, वहां इसे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पूरा शहर यह जानना चाहता है कि आखिर वसूली वाला मामला (BJP Surguja president viral audio) सही है या गलत। निगम के नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि यदि प्रशासन व पुलिस जल्द ही इस मामले की जांच कर खुलासा नहीं करती है तो वे आंदोलन करेंगे।
Published on:
28 Jun 2026 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
