
Fire safety audit in Ambikapur, कोचिंग संस्थान में जांच करती दमकल विभाग की टीम (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक गेमिंग जोन (Fire in Lucknow gaming zone) और कोचिंग संस्थान में भीषण आगजनी में 15 लोगों की मौत के बाद अंबिकापुर में भी जांच शुरु हो गई है। शहर के निजी कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नाकाफी पाए गए हैं। दमकल विभाग (Fire brigade department) की ओर से पिछले 2 दिनों से चलाए जा रहे विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट में जांचे गए 24 निजी कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला। इसके बाद सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार के निर्देश पर आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दमकल विभाग की टीम ने शहर के निजी कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों (Coaching and hostal inspection) का निरीक्षण किया। जांच में अधिकांश संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास, फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं या तो नहीं मिलीं या फिर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थीं।
यह देख दमकल विभाग के भी होश उड़ गए। मानक पूरे नहीं होने पर दमकल विभाग ने संचालकों को एक सप्ताह के भीतर फायर सेफ्टी सिस्टम (Fire safety system) स्थापित करने, सभी उपकरणों को चालू स्थिति में रखने तथा भवनों में प्रवेश मार्ग और सीढिय़ों की चौड़ाई सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा गया है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमियां दूर नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Strict action) की जाएगी। दोबारा निरीक्षण में यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला तो संबंधित कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को सील कर तालाबंदी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
लखनऊ स्थित एक गेमिंग जोन और कोचिंग संस्थान में 4 दिन पूर्व आग (Fire in gaming zone) लग गई थी। इस दौरान छात्रों व गेम खेल रहे युवाओं को भागने का मौका नहीं मिला और 15 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। जांच में पाया गया था कि वहां फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किया गया था।
Published on:
25 Jun 2026 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
