25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

Snake Bite: कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे मां-बेटी, परिजनों द्वारा आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, लेकिन हो गई मौत, 51 वर्षीय ग्रामीण को भी सोते समय सांप ने डसा
2 min read
Google source verification
Snake bite

Snake bite case (Demo pic)

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के राजपुर और सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती और अधेड़ को सोते समय सांप ने डस (Snake bite in Balrampur) लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दरअसल युवती अपनी मां के साथ कमरे में जमीन पर सोई थी। आधी रात उसने कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। जब मां ने देखा तो बिस्तर पर सांप लेटा हुआ था। वहीं दूसरी घटना में 51 वर्षीय एक ग्रामीण को जमीन पर सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती व अधेड़ की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पहली घटना बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। पहाड़ी कोरवा युवती रजनी पिता नाथ १९ वर्ष मंगलवार की रात कमरे में मां के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। आधी रात उसे कुछ चीज के काटने का एहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। उसने मां को जगाकर कहा कि किसी चीज ने काट (Snake bite case) लिया है। जब मां ने टॉर्च जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैत सांप लेटा हुआ था।

इधर युवती की हालत बिगडऩे लगी। सांप द्वारा डस लिए जाने की आशंका पर परिजन द्वारा उसे राजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत (Snake bitten young girl) से उसके माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Snake bite in Surguja: जमीन पर सोते समय सांप ने डसा

इधर बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलासपुर निवासी 51 वर्षीय शिवा भी मंगलवार की रात अपने घर में जमीन पर चादर बिछाकर सो रहा था। आधी रात वह उठा और बेटे से कहा कि मेरे कमरे में सांप है। बेटे ने देखा तो बिस्तर पर ही सांप पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने सांप (Snake killed) को मार दिया। वहीं चेक करने पर पिता के शरीर पर सर्पदंश के निशान नहीं मिले तो बेटा फिर सो गया।

कुछ देर बाद बेटे ने पिता से पूछा को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। इस पर पिता ने कहा कि शरीर में दर्द और पेट में जलन हो रही है। फिर सांप द्वारा डस (Snake bite case in Surguja) लिए जाने की आशंका पर उसे बतौली के शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां सर्पदंश की पुष्टि होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग