
CRPF jawan commits suicide, ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. सीआरपीएफ के एक जवान बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने घर में बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या (CRPF jawan commits suicide to hang) कर ली। परिजन उसे पेड़ से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। यह घातक कदम उठाने से पहले पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि 6 महीने पूर्व भी उसने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या (Commits suicide) करने की कोशिश की थी। उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। इस दौरान उसने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वह लंबे समय तक चले इलाज के बाद ड्यूटी पर लौटा था। इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया था।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति पिता स्व. मंशु प्रजापति उम्र 25 वर्ष सीआरपीएफ का जवान (CRPF jawan commits suicide in house) था। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। इसी बीच बुधवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया और गुस्से में वह घर से बाहर निकला और आम पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
परिजन ने उसे फंदे से उतारा तथा इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान के परिजन का कहना है कि घटना से पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
मृतक के भाई शिवप्रसाद प्रजापति का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद राजाराम दौड़ता हुए रस्सी लेकर घर से निकला था। इसके बाद आम पेड़ पर चढक़र उसने फांसी (CRPF jawan hang on tree) लगा ली। इस दौरान उसकी मां पीछे से दौडक़र पहुंची, लेकिन वह उसे नहीं रोक पाई। उसने बताया कि भाई ने दिसंबर 2025 में भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसकी जैसे-तैसे जान बच गई थी।
मृत जवान के भाई का कहना है कि जहर सेवन के बाद उसने एक वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। लंबे समय तक इलाज के बाद पुन: ड्यूटी ज्वाइन किया था। जारी वीडियो (CRPF jawan release video) में उसने पत्नी व ससुराल वालों पर पैसे मांगने समेत प्रताडऩा का आरोप लगाया था। जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीएम पश्चात जवान का शव उनके परिजन को सौंप दिया है।
Published on:
24 Jun 2026 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
