26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Four Lane Road: अंबिकापुर की ये 3 सडक़ें होंगीं फोरलेन, बारिश में सडक़ों पर पानी जमा न हो, इसका भी होगा समाधान

Ambikapur Four Lane Road: महापौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और निगम अधिकारियों के साथ की बैठक, फोरलेन मार्ग जल्द शुरु करने और जलभराव से निपटने के उपायों पर हुई चर्चा
2 min read
Google source verification
Four Lane Road

Four Lane road महापौर ने ली अधिकारियों की बैठक (Demo Pic)

अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर की 3 प्रमुख सडक़ों के फोरलेन (Four lane road in Ambikapur) बनाने पर मुहर लग चुकी है। जल्द ही इसका काम भी शुरु किया जाएगा। शहर में प्रस्तावित फोरलेन सडक़ निर्माण और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर महापौर कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। दरअसल इन मार्गों के फोरलेन बनने से जहां यातायात का दबाव कम होगा, वहीं शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

बैठक में अंबिकापुर के 3 प्रमुख मार्ग गांधी चौक से रेलवे स्टेशन, भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तथा लरंगसाय चौक से नया रिंग रोड तक प्रस्तावित फोरलेन सडक़ निर्माण (Four lane road construction) पर विस्तार से चर्चा हुई। इन मार्गों पर बारिश के दिनों में जलभराव से बचने नालियों के निर्माण पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत सडक़ का निर्माण कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। सडक़ निर्माण के साथ दोनों ओर नालियों का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी सुचारू रहे।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से गांधी चौक (Gandhi chowk to Railway station road four lane) तक जल निकासी के लिए 7 और भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक 4 क्रॉस ड्रेनेज (क्रॉसिंग) पुलियों का प्रावधान किया गया है। इससे मार्डन विहार, होंडा शोरूम, राजमोहिनी भवन और फिजियोथेरेपी अस्पताल के सामने हर साल होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इंजीनियरों को हर दिन करना होगा निरीक्षण

बैठक में महापौर (Ambikapur Mayor) ने नगर निगम के सभी जोन प्रभारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिदिन निरीक्षण करें तथा जलभराव और सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखें, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन एवं सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात पर दबाव होगा कम

शहर की इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के फोरलेन (Four lane NH) बनने से यातायात का दबाव जहां कम होगा, वहीं शहर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएगा। वर्तमान में इन मार्गों पर यातायात का दबाव देखा जाता है। ऐसे में कई बार दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। फोरलेन सडक़ बन जाने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग