अंबिकापुर

Jaundice in Ambikapur: पीलिया की चपेट में अंबिकापुर शहर, मिले 14 और नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा अब तक 56

Jaundice in Ambikapur: शहर के मोमिनपुरा में 100 से अधिक संदिग्धों के लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजा गया रायपुर, दूषित जल आपूर्ति पर उठे सवाल

2 min read
Health camp in jaundice effected ward (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर में पीलिया का प्रकोप अब एक वार्ड तक सीमित नहीं रहा। सर्वाधिक प्रभावित मोमिनपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष शिविर में 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं। नवागढ़ और मोमिनपुरा में 8 नए मरीज मिलने के बाद सोमवार को घुटरापारा में भी पीलिया (Jaundice in Ambikapur) के 6 नए मरीज मिले हैं। इससे पीडि़तों की संख्या 56 पहुंच गई है। पीलिया के मरीज लगातार मिलने से शहर के अन्य वार्डों में भी संक्रमण के फैलाव की आशंका गहरा गई है।

पीलिया प्रभावितों के मिलने का क्रम शहर में जारी है। इधर नगर निगम की जल शाखा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत में जुटी है, लेकिन प्रभावित इलाकों में नियमित सफाई और क्लोरीनेशन की स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं। अलग-अलग बस्तियों से प्रतिदिन नए मरीज (Jaundice in Ambikapur) सामने आना इस बात का संकेत दे रहा है कि समस्या व्यापक हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Four lane road: शहर के लरंगसाय चौक से रामानुजगंज एनएच की 6.38 किमी सडक़ बनेगी फोरलेन, मिली 69 करोड़ की स्वीकृति

Pipeline repairing (Photo- Patrika)

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने निगम आयुक्त, पार्षदों, स्वास्थ्य विभाग और जल शाखा के कर्मचारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि मामला केवल एक पाइप लाइन की खराबी तक सीमित होता तो संक्रमण भी सीमित क्षेत्र में रहता। विभिन्न बस्तियों में मरीज मिलना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

उन्होंने आशंका जताई कि कई स्थानों पर पाइप लाइन मरम्मत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है, या फिर जल शुद्धिकरण संयंत्र में एलम, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन का उपयोग निर्धारित मात्रा में नहीं किया जा रहा। यदि पानी का समुचित शुद्धिकरण नहीं हो रहा तो दूषित पेयजल (Jaundice in Ambikapur) ही इस प्रकोप की जड़ हो सकता है।

पानी के नमूने रायपुर भेजे गए

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि दूषित जल आपूर्ति की शिकायत मिलते ही जांच टीम गठित की गई है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने (Jaundice in Ambikapur) लेकर जांच के लिए रायपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Jaundice in Ambikapur: उबला पानी पीने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से उबला हुआ पानी पीने, साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। शहरवासियों की चिंता बढ़ी हुई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट (Jaundice in Ambikapur) पर टिकी हैं कि आखिर संक्रमण की असली वजह क्या सामने आती है और प्रशासन कितनी तेजी से इस श्रृंखला को तोड़ पाता है।

पीलिया पीडि़तों की संख्या हुई 56

मोमिनपुरा में पूर्व में पीलिया के 42 मरीज पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन शिविर लगाकर ब्लड सौंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में 8 और पीलिया (Jaundice in Ambikapur) के मरीज पाए गए हैं। सोमवार को घुटरापारा में भी पीलिया के 6 नए मरीज मिले, इससे पीडि़तों की संख्या बढक़र 56 हो गई है।

ये भी पढ़ें

Four lane road: शहर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सडक़ की हुई मार्किंग, 8-10 मकान के तोड़े जाएंगे हिस्से

Published on:
23 Feb 2026 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर