23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Four lane road: शहर के लरंगसाय चौक से रामानुजगंज एनएच की 6.38 किमी सडक़ बनेगी फोरलेन, मिली 69 करोड़ की स्वीकृति

Four lane road: प्रदेश के पर्यटन मंत्री की पहल पर प्रदान की गई है यह स्वीकृति, मार्ग फोरलेन होने से ट्रैफिक समस्या से जहां मुक्ति मिलेगी, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच का संपर्क भी होगा मजबूत

less than 1 minute read
Google source verification
Four lane road

Ambikapur-Ramanujganj NH old pic (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सडक़ (Four lane road) के लिए मार्किंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग स्थित राजपुरी खुर्द तक 6.38 किमी सडक़ के फोरलेन चौड़ीकरण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए 69.09 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर यह स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मार्ग के फोरलेन (Four lane road) होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह सडक़ केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।

मंत्री ने संबंधित विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जा सके। परियोजना (Four lane road) को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Four lane road: जर्जर सडक़ से मिलेगी राहत

रामानुजगंज रोड इन दिनों पूरी तरह जर्जर है। बारिश के दिनों में चलना मुश्किल हो गया था। कीचड़ व गड्ढों में गाड़ी के पहिए फंस रहे थे, जबकि बारिश के बाद उड़ रही धूल (Four lane road) से लोग परेशान हैं। वर्तमान में भी इस मार्ग पर चलना मुश्किल भरा सफर है।

रायगढ़ रोड के लिए भी चल रही तैयारी

मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रायगढ़ रोड एनएच की सडक़ के भी फोरलेन (Four lane road) किए जाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इस सडक़ के लिए स्वीकृति मिलने वाली है। इससे शहर के चारों ओर सुगम सडक़ का निर्माण होगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग