22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaundice in Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया: पाइपलाइन में लीकेज से दूषित हुआ पानी, 3 माह पहले आया था पहला पॉजिटिव केस

Jaundice in Ambikapur: शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र में दूषित पानी ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, 42 पीडि़तों में आधे से अधिक बच्चे प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग कर रहे सर्वे

3 min read
Google source verification
Jaundice in Ambikapur

Health team in Mominpura (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. नगर निगम की लापरवाही के कारण मोमिनपुरा में पीलिया (Jaundice in Ambikapur) फैलने की बात सामने आ रही है। वार्ड के पार्षद मो. हसन ने बताया कि तीन से चार स्थानों पर पाइप लाइन में लिकेज पाया गया है। उसी पाइप लाइन से मोमिनपुरा स्थित वार्ड नंबर 40-41 में पानी की सप्लाई होती है। उक्त क्षेत्र में पीलिया आज से 3 माह पूर्व ही फैल चुका था।

दिसंबर महीने में 4 वर्षीय बालक पीलिया पॉजिटिव पाया था। धीरे-धीरे 20 से 25 बच्चे पीलिया पॉजिटिव हो गए थे। अब संख्या बढक़र 42 हो गई है, इसमें पुरूष-महिला भी शामिल हैं। इतनी संख्या में पीलिया मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन (Jaundice in Ambikapur) में हडक़ंप मच गया है। शनिवार को दोनों विभागों की टीमों ने पहुंचकर सर्वे और सैंपलिंग का काम शुरू किया।

जांच में एमपीएन मानक से अधिक

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 10 घरों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे थे। जांच में कुछ नमूनों में 22 से 28 एमपीएन प्रति 100 एमएल तक बैक्टीरियल लोड (Jaundice in Ambikapur) पाया गया, जो पीने योग्य पानी की श्रेणी में नहीं आता।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अनुसार क्लोरीनयुक्त पानी में एमपीएन की मात्रा शून्य होनी चाहिए। 10 से अधिक एमपीएन संदिग्ध और 50 से अधिक अत्यधिक प्रदूषित माना जाता है। सीएमएचओ द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे

दूषित पानी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मोमिनपुरा में सर्वे शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग ने 20 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब (Jaundice in Ambikapur) भेजे हैं। साथ ही वार्डवासियों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। नगर निगम की टीम दूषित पानी के स्रोत की तलाश में जुटी है और विभिन्न घरों से पानी के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

‘तीन स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज’

वार्ड पार्षद मो. हसन ने बताया कि जांच के दौरान तीन स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज मिला है। शाहीद हमीद चौक, आरजू होटल के नीचे और पॉपुलर के सामने पाइप लाइन से पानी रिस (Jaundice in Ambikapur) रहा है। आशंका है कि इसी वजह से सप्लाई का पानी दूषित हुआ। पार्षद का कहना है कि पूर्व में भी निगम प्रशासन को लीकेज की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। वर्तमान में भी लीकेज पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया है।

Jaundice in Ambikapur: तीन माह पहले मिला था पहला केस

मोमिनपुरा में पीलिया (Jaundice in Ambikapur) का पहला मामला 3 माह पूर्व सामने आया था। दिसंबर में चार वर्षीय बालक मो. आवेश में पीलिया की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आसपास के बच्चों में भी संक्रमण फैलने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन माह के भीतर 20 से 25 बच्चे पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

मटमैला और बदबूदार आ रहा था पानी

स्थानीय निवासी निसार अहमद और बेलाल खान ने बताया कि नगर निगम की सप्लाई का पानी कुछ दिनों से मटमैला और बदबूदार आ रहा था। बावजूद इसके लोग मजबूरी में वही पानी पीते (Jaundice in Ambikapur) रहे। बाद में जब बीमारियां बढऩे लगीं तो कई परिवारों ने जार का पानी लेना शुरू कर दिया।