22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cut by train: Video: अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कटे दोनों पैर, ट्रेन से उतरी युवती ने दिखाई हिम्मत

Cut by train: पटरी पर लेटा हुआ था युवक, दोस्तों के साथ घूमने निकला था घर से, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

2 min read
Google source verification
cut by train

Injured man and girl who pulled him under the train (Photo- Video grab)

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले से शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास से कट (Cut by train) गए। युवक पटरी पर पड़ा मिला। हादसा रेलवे फाटक के पास हुआ, इस दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। ट्रेन रुकने के बाद पैसेंजर उतरे, लेकिन कोई युवक को टच नहीं कर रहा था। इसी बीच एक युवती ने हिम्मत दिखाई और ट्रेन के भीतर घुसकर अपने स्टॉल से बांधकर युवक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरजपुर जिले के गोपालपुर निवासी मयंक तिवारी पिता मनोज नाथ तिवारी उम्र 24 वर्ष शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच रात करीब 10.30 सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट (Cut by train) में उसके आने की जानकारी परिजन को मोबाइल पर मिली।

खबर सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर (Cut by train) घुटने के ऊपर से कट गए थे। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Cut by train: युवती ने दिखाई हिम्मत

सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इस दौरान उसकी रफ्तार धीमी थी। ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रेन (Cut by train) को रोक दी। नीचे उतर कर पैसेंजर्स ने देखा कि ट्रेन की पटरी पर युवक छटपटा रहा है। इस दौरान किसी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की।

इसी बीच कटनी से अंबिकापुर आ रही युवती ने हिम्मत दिखाई और मोबाइल का टॉर्च जलाकर ट्रेन के नीचे घुसी और अपने स्टॉल से बांधकर उसे बाहर निकाला। इस स्थिति में भी युवक बात कर रहा था। युवती ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर परिजन को फोन से जानकारी दी।

पैर बांधकर पटरी पर लिटाए जाने की चर्चा

घटना के बाद लोगों के बीच ऐसी चर्चा कि युवक के पैर बांधकर किसी ने पटरी पर (Cut by train) लिटा दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान विवाद के बाद उसके साथ रहे कुछ लोगों ने ही उसके साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।