
Ambikapur-Jabalpur Train
अंबिकापुर. Cut by train: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 6 बजे जैसे ही अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन खुली उसके सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या (Cut by train) कर ली। ट्रेन के नीचे आने से युवक का सिर व शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे व गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। युवक की पहचान डालटेनगंज निवासी अंबर पटेल के रूप में की गई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दे दी है। युवक बालोदा बाजार रायपुर में सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने उसके जेब से पहचान पत्र व बस की टिकट बरामद की है। पहचान पत्र (Cut by train) के आधार पर मृतक की पहचान अंबर पटेल पिता बृजेश पटेल के रूप में की गई है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मृतक (Cut by train) डालटेनगंज झारखंड का रहने वाला है। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही पूरी जानकारी लग पाएगी कि वह अंबिकापुर रेलवे स्टेशन क्यों और कैसे पहुंचा?
पुलिस ने बताया कि मृतक (Cut by train) की जेब से एक यात्री बस का टिकट भी मिला है। टिकट गढ़वा से सिमगा रायपुर का है। टिकट के अनुसार 3 यात्रियों के सफर करने का है। टिकट 17 अक्टूबर की है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक गढ़वा से रायपुर के लिए निकला था, लेकिन उसने अंबिकापुर स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
Updated on:
21 Oct 2024 08:51 pm
Published on:
21 Oct 2024 08:51 pm
