3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: उपसरपंच को गोली मारने वाले 2 आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, जमीन विवाद पर दिया था वारदात को अंजाम

Breaking News: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टमाटर की फसल देखकर घर लौटने के दौरान बाइक सवार 2 युवकों ने मार दी थी गोली
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Oct 2024, 8:04 PM IST

Breaking News

4 accused arrested in shot by pistol case

शंकरगढ़। Breaking News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेवा निवासी उपसरपंच की 19 अक्टूबर की शाम बाइक सवार 2 युवको ंने गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ व पेट में लगी थी। गंभीर हालत में उपसरपंच का रायपुर में इलाज जारी है। इधर शंकरगढ़ पुलिस ने गोली मारने (Breaking News) वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उन्हें पिस्टल उपलब्ध कराने वाले अन्य 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उससे जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिशवश उसने गोली मारी थी।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेवा निवासी वासुदेव यादव 55 वर्ष उपसरपंच (Breaking News) हैं। वे शंकरगढ निवासी कांग्रेस के नेता रहे सुखू प्रसाद यादव के छोटे भाई एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के चाचा हैं। 19 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे वे अपने टमाटर के खेत से होकर बाइक से लौट रहे थे।

इसी बीच बुकुड़दुवारी जंगल के पास 2 नकाबपोश बाइक रोक कर खड़े थे। जब वासुदेव यादव ने उनसे पूछताछ की तो युवकों ने कहा कि बाइक खराब हो गई है। जैसे ही वे युवकों की मदद करने उनके पास जाने लगे, इसी बीच एक युवक ने पिस्टल से उनपर गोली चला दी।

इसमें एक गोली उनके पेट में लग कर आर पार हो गई, जबकि दूसरी गोली (Breaking News) उनके हाथ को टच करते हुए निकल गई। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। इधर गोली लगते ही वे घायल होकर जमीन पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके भतीजे संजू यादव ने यह देख अपने छोटे भाई राकेश यादव को फोन किया तो वह जीप लेकर पहुंचा और उन्हें शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन अंबिकापुर से उन्हें रायपुर ले गए हैं। वहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:Big theft in SECL colony: बेटी की शादी का डेट फिक्स करने गए थे आरटीआई प्रबंधक, इधर चोरों ने घर से 20 लाख की ज्वेलरी व 4 लाख कैश किए पार

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उपसरपंच वासुदेव यादव को गोली मारने की रिपोर्ट भतीजे राकेश यादव ने थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी।

इसी बीच पुलिस ने गोली मारने वाले 2 आरोपी (Breaking News) व पिस्टल उपलब्ध कराने व वारदात को अंजाम देने में सहयोग करने वाले 2 आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक आरोपी ने जमीन विवाद की रंजिश में गोली मारने की बात स्वीकार की है।

Breaking News: ये है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों (Breaking News) में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा निवासी सुकेश यादव पिता जंगी राम यादव 22 वर्ष, ग्राम गिरजापुर निवासी संतोष पैंकरा उर्फ बोखा पिता स्व. भदेश्वर 25 वर्ष व उसका बड़ा भाई विश्वनाथ पैंकरा 28 वर्ष तथा झारखंड के डाल्टनगंज सिंचाई कॉलोनी निवासी अश्विनी चौबे पिता सत्यनारायण चौबे 28 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 4 खाली कारतूस, 1 मैग्जीन, 2 जिंदा कारतूस, 2 बाइक व एक मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने चारों को धारा 109, 3(5) बीएनएस तथा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत सोमवार की शाम जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में (Breaking News) रामानुजगंज एसडीओपी याकूब मेमन, शंकरगढ़ टीआई जितेंद्र सोनी, रघुनाथनगर टीआई संतलाल आयाम, राजपुर टीआई भारद्वाज सिंह, बरियों चौकी प्रभारी एसआई सुभाष कुजूर, पस्ता चौकी प्रभारी एसआई विमलेश सिंह,

शंकरगढ़ एसआई गजपति मिर्रे, विजयनगर चौकी प्रभारी एएसआई अश्विनी सिंह, चांदो एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा, गणेश मोड़ चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीपक रंजन चौबे के अलावा साइबर टीम व शंकरगढ़ के स्टाफ शामिल रहे।