8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cut by train: रेलवे पटरी के पास से होकर गुजर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Cut by train: कुछ दिन पहले ही मैनपाट क्षेत्र से मजदूरी करने आया था बिश्रामपुर, सुबह रेलवे पटरी के पास ही चलता जा रहा था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Aug 2024, 8:25 PM IST

cut by train

बिश्रामपुर। Cut by train: कमलपुर ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप गणेशपुर ग्राम से गुजरी रेल पटरी पर सुबह अंबिकापुर की ओर से आ रही लाइट इंजन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत (Cut by train) हो गई है। युवक पटरी के पास से ही चलता जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। युवक कुछ दिन पूर्व ही मजदूरी करने बिश्रामपुर आया था।

सूरजपुर जिले के जयनगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही लाइट इंजन जैसे ही कमलपुर ग्राम रेलवे स्टेशन से आगे गणेशपुर पहुंची। इसी बीच रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा युवक इंजन की चपेट (Cut by train) में आ गया।

युवक की पहचान उसके पैकेट में मिले मोबाइल से 30 वर्षीय संजू मांझी पिता पीलू मांझी निवासी लुरैना कंडवापाठ थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के रूप में हुई है। वह एक सप्ताह पहले मजदूरी करने बिश्रामपुर आया था।

आज सुबह वह गणेशपुर के पास रेलवे की लाइट इंजन की चपेट में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे में रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया और रेल इंजन की चपेट में आ गया होगा।

यह भी पढ़ें: Cut by train: निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस से टकराकर युवक की मौत, हाथ में रुमाल देख पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने परिजन को सौंपा शव

सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। युवक द्वारा आत्महत्या तो नहीं की गई है, इस बिंदु पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।