8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cut by train: निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस से टकराकर युवक की मौत, हाथ में रुमाल देख पुलिस ने कही ये बात

Cut by train: रेलवे पुलिया के नीचे पड़ी मिली लाश, दिल्ली से आ रही ट्रेन से टकराने के बाद पुलिया से नीचे गिरने की जताई जा रही आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Jul 2024, 6:57 PM IST

Cut by train

बिश्रामपुर. Cut by train: दिल्ली से अंबिकापुर आ रही हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बुधवार की रात एक युवक की मौत (Cut by train) हो गई। युवक खाली बोतल इकट्ठा कर बिक्री करता था। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था। उसके हाथ में मिले रुमाल में सुलेशन लगा हुआ था। संभवत: रात में हो रही बारिश से बचने वह रेलवे पुलिया के पास छिपा था। इसी दौरान वह एक्सपे्रस की चपेट में आ गया होगा।


जयनगर पुलिस ने बताया कि बलरामपुर जिले के रनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदाकी निवासी 25 वर्षीय छोटू पिता प्रेम सागर गुप्ता घूम-घूमकर खाली बोतल इकट्ठा करता था।

बीती रात करीब साढ़े 8 बजे कमलपुर ग्राम व अंबिकापुर रेलखंड के बीच आमगांव ओवरब्रिज के समीप रेलवे पोल क्रमांक 1040/15 के पास ट्रेन संख्या 18755 निजामुद्दीन दिल्ली-अंबिकापुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदि था और सुलेशन का भी नशा करता था, क्योंकि युवक के हाथ में रहे रुमाल में सुलेशन लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर

घटनास्थल पर रहता है नशेडिय़ों का अड्डा

घटना स्थल पर नशेडिय़ों का अड्डा होने की वजह से यहां पर युवक को पर्याप्त मात्रा में बोतल मिली थी, जो उसने इकट्ठा कर बोरी में रखा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक रात में हो रही बारिश के पानी से बचने पुलिया के नीचे छिपा था, इसी बीच वह ट्रेन की चपेट (Cut by train) में आ गया।

यह भी पढ़ें: दवा लेने गए युवक की रेलवे साइडिंग में मिली गला कटी लाश, पास ही गिरी पड़ी थी बाइक

पुलिया से नीचे गिरा मिला शव

बताया जा रहा है ट्रेन से टकराने के बाद युवक का शव रेलवे ट्रैक से नीचे फेंका गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन बिश्रामपुर अस्पताल पहुंचे थे।