10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dowry torture: दहेज में 1 लाख और बाइक की करता था डिमांड, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर कर ली दूसरी शादी

Dowry torture: दहेज प्रताडऩा की शिकार पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दर्ज किया अपराध, पति को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Dowry torture

Husband arrested (Photo source- Patrika)

विश्रामपुर। पति द्वारा पहली पत्नी को दहेज प्रताडऩा (Dowry torture) कर मारपीट और दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ विश्रामपुर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप था कि उसे दहेज में 1 लाख रुपए और बाइक लाने लगातार प्रताडि़त करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और बाद में उसके पति ने दूसरी महिला से विवाह भी कर लिया है।

पीडि़ता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसका प्रेम विवाह 28 अप्रैल 2016 को नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी ओम केश्वर देवांगन के साथ हुआ था। शादी (Dowry torture) के बाद उनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ, जिसकी वर्तमान उम्र लगभग साढ़े 3 वर्ष है।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति और सास कौशिल्या देवी दहेज को लेकर ताने देने लगे। दोनों अक्सर यह कहते थे कि उसके मायके से दहेज में कुछ नहीं मिला और उसे अपनी मां से 1 लाख रुपए (Dowry torture) और बाइक लाकर देने को कहते थे।

जब पीडि़ता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई तो आए दिन मारपीट और मानसिक रूप से प्रताडि़त (Dowry torture) किया जाने लगा। पीडि़ता के मुताबिक 15 फरवरी की रात पति और सास ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ मायके ग्राम नवापारा चौकी बसदेई में रह रही है।

Dowry torture: 6 मार्च को पति ने की दूसरी शादी

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का एक महिला से पहले से ही अवैध संबंध था। इस बात का विरोध करने पर भी उसे मारपीट (Dowry torture) का सामना करना पड़ता था। पीडि़ता के अनुसार घर से निकालने के बाद उसके पति ने 6 मार्च को उसी महिला से दूसरी शादी कर ली है।

वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी

महिला का कहना है कि जब उसे दूसरी शादी की जानकारी मिली और उसने कार्रवाई की बात कही तो उसके पति ने वाट्सएप पर संदेश भेजकर धमकी (Dowry torture) दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।