3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फसल की रखवाली के लिए लगाए करंट तार से युवक की मौत, देर रात हादसे से गांव में मातम

Electric Shock Death: छत्तीसगढ़ के प्रेमनगर जिले बाड़ी में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
फसल की रखवाली के लिए लगाए करंट तार से युवक की मौत, देर रात हादसे से गांव में मातम(photo-patrika)

फसल की रखवाली के लिए लगाए करंट तार से युवक की मौत, देर रात हादसे से गांव में मातम(photo-patrika)

Electric Shock Death: छत्तीसगढ़ के प्रेमनगर जिले बाड़ी में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महेशपुर निवासी गणेश प्रसाद राजवाड़े ने अपनी बाड़ी में लहसुन की खेती की थी।

Electric Shock Death: फसल की सुरक्षा के लिए लगाया था करंट

फसल की सिंचाई के लिए हैंडपंप का उपयोग किया जाता था। बाड़ी की घेराबंदी नहीं होने के कारण फसल को जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने तार लगाकर घेरा किया। बताया जा रहा है कि झटका मशीन लगाने के बजाय तार को सीधे विद्युत सप्लाई के फेज से जोड़कर जमीन में अर्थिंग कर दी गई थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को नहीं थी।

हाथ-पैर धोने पहुंचे थे युवक

गांव के निवासी नर्मदा प्रसाद राजवाड़े (30 वर्ष), पिता खुटूर राजवाड़े, रोज की तरह बीती रात करीब 12 बजे हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने पहुंचे थे। बाल्टी में पानी लेकर जैसे ही वह मुंह धो रहे थे, उनका शरीर करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विराट बीसी अपनी टीम के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विद्युत कनेक्शन और सुरक्षा मानकों को लेकर भी जांच कर रही है।