9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Railway News: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस की एसी बोगी पर पथराव, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज

CG Railway News: सूरजपुर जिले में होलिका दहन के दिन जबलपुर से अंबिकापुर आ रही जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 11265) पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
CG Railway News: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस की एसी बोगी पर पथराव, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज(photo-patrika)

CG Railway News: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस की एसी बोगी पर पथराव, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज(photo-patrika)

CG Railway News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में होलिका दहन के दिन जबलपुर से अंबिकापुर आ रही जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 11265) पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

CG Railway News: दर्रीटोला स्टेशन के आगे हुई घटना

जानकारी के अनुसार 3 मार्च मंगलवार की रात जब जबलपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही ट्रेन दर्रीटोला स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने एसी बोगी पर पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुए पथराव से बोगी में बैठे यात्री घबरा गए और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

एसी कोच की खिड़की का टफेन्ड ग्लास टूटा

पत्थरबाजी के कारण एसी कोच की खिड़की के टफेन्ड ग्लास की ऊपरी सतह टूट गई और उसमें दरारें पड़ गईं। हालांकि पत्थर अंदर तक नहीं पहुंचा, जिससे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। घटना के समय बर्थ पर बिश्रामपुर निवासी सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर सहित कई यात्री मौजूद थे।

यात्रियों ने दी स्टेशन पर सूचना

घटना के बाद यात्रियों ने अगले स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में इसे कुछ शरारती युवकों की करतूत माना जा रहा है।