3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fire in sugarcane crops: पूर्व सरपंच के 1 एकड़ खेत में लहलहा रही थी गन्ने की फसल, शरारती तत्वों ने लगा दी आग

Fire in sugarcane crops: गन्ने के तैयार फसल की जल्द होने वाली थी कटाई, फसल मालिक ने चौकी में दर्ज कराई मामले की शिकायत, कार्रवाई की मांग

2 min read
Google source verification
Fire in sugarcane crops

Fire in Sugarcane crops (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर. सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला निवासी पूर्व सरपंच राम प्रसाद पैकरा के ग्राम जुड़वानी स्थित फार्म हाउस में सोमवार की दोपहर तेज धूप के बीच अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने करीब एक एकड़ में तैयार खड़ी गन्ने की फसल (Fire in sugarcane crops) को कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील कर दिया। घटना को अज्ञात असामाजिक तत्वों की करतूत बताया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व सरपंच ने चौकी में दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि खेत में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह तैयार (Fire in sugarcane crops) थी। कटाई की तैयारी चल रही थी और आने वाले दिनों में उसे मंडी ले जाया जाना था। परिवार को अच्छी आमदनी की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार दोपहर अचानक खेत की एक ओर से धुआं उठता दिखाई दिया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें पूरे खेत में फैल गईं। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने की सूखी पत्तियों ने आग (Fire in sugarcane crops) को और भडक़ाया, जिससे आग बुझाना बेहद मुश्किल हो गया। कुछ ही समय में हरे-भरे खेत की जगह राख का ढेर नजर आने लगा।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में केवल फसल ही नहीं आई, बल्कि खेत में सिंचाई के लिए स्थापित ट्यूबवेल भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्यूबवेल में लगा स्टार्टर, विद्युत केबल, मोटर से जुड़ी तारें और खेत में बिछाई गई पाइप लाइन जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हजारों रुपए (Fire in sugarcane crops) का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाल्टियों, मोटर पंप और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग (Fire in sugarcane crops) पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ देर और आग भडक़ती रहती तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

Fire in sugarcane crops: कार्रवाई की मांग

पीडि़त किसान राम प्रसाद पैकरा ने घटना को सुनियोजित शरारत बताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि फसल पूरी तरह तैयार थी और ऐसे समय में अचानक आग (Fire in sugarcane crops) लगना संदेहास्पद है। उन्होंने लटोरी पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।