28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fire in house: वसुंधरा कॉलोनी में सूने मकान में लगी आग, बैग में रखे 5 लाख रुपए और सामान जलकर खाक

Fire in house: निजी काम से बाहर गया था किराए में रहने वाला ठेकेदार, बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी, इसी बीच घर में किसी ने की आगजनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Apr 2025, 8:29 PM IST

Fire in house: वसुंधरा कॉलोनी में सूने मकान में लगी आग, बैग में रखे 5 लाख रुपए और सामान जलकर खाक

Vasundhara Vihar Colony

अंबिकापुर. शहर के वसुंधरा विहार कॉलोनी में स्थित सूने मकान में 11 अपै्रल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम (Fire in house) दिया गया। आगजनी में किराए के मकान में रहने वाले ठेकेदार के बैग में रखे 5 लाख रुपए सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामल ेकी जांच कर रही है।

सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नु गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा विहार कॉलोनी में किराए के मकान (Fire in house) में रहता है। वह ठेकेदारी करता है। 11 अप्रैल की दोपहर 3 बजे निजी काम से सुधाकर घर से बाहर गया था। इधर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर में ताला बंद था।

लगभग 4 बजे मकान मालिक विजय लाल ने सुधाकर को मोबाइल से जानकारी दी कि तुम्हारे घर में आग लग गई है। सूचना पर वह घर पहुंचा। घर के एक रूम में आग (Fire in house) लगी थी। इस पर उसने घर के पीछे लगे नल के पानी से आग बुझाई। जब वह कमरे में गया तो वहां रखे कपड़े, सामान एवं एक बैग में रखे करीब 5 लाख रुपए जलकर खाक हो गए थे।

यह भी पढ़ें:PDS rice scam: पीडीएस का 44 क्विंटल चावल किया गबन, जनपद उपाध्यक्ष की पत्नी समेत 5 लोगों पर हुई एफआईआर

Fire in house: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

सुधाकर सिंह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। किसी के द्वारा मकान में आग (Fire in house) लगा दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग