8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर

Ambikapur-Delhi Express: रेल प्रशासन ने अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सपे्रस ट्रेन के लिए जारी किया रेगुलर नंबर, पहले साप्ताहिक चल रही थी ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Oct 2023, 8:46 PM IST

खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर

खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर

अंबिकापुर. Ambikapur-Delhi Express: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा सरगुजावासियों को एक और सुविधा दी गई है। अब अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सपे्रस ट्रेन को सुपर फास्ट कर दिया गया है। शुरुआत में इसका संचालन साप्ताहिक किया जा रहा था लेकिन अब यह रेगुलर चलेगी। 6 फरवरी 2024 को हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सपे्रस ट्रेन दिल्ली से 7 फरवरी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, फिर 8 फरवरी को अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन यहां से रवाना होगी। इस खबर से सरगुजा अंचल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


सरगुजावासियों की बहुप्रतीक्षित अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन की मांग जुलाई 2022 में पूरी हुई थी। 19 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 04044 को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से यह साप्ताहिक चल रही थी।

यह ट्रेन फूल एसी थी। रेलवे ने सुविधा का विस्तार करते हुए इसमें स्लीपर कोच भी जोड़ा था। अब अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन को सुपर फास्ट कर दिया गया है। हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन रेगुलर नंबर 22408 तथा अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन रेगुलर नंबर 22407 के नाम से चलेगी।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा ने राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा


6 फरवरी से 20 घंटे में तय होगा सफर
हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन दिल्ली से 6 फरवरी 2024 को होगा। यह ट्रेन 6 फरवरी की रात 11 बजे निजामुद्दीन से निकलकर 7 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर अंबिकापुर पहुंचेगी।

यानि 20 घंटे में दिल्ली का सफर तय होगा। फिर 8 फरवरी को अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन अंबिकापुर स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी।