
Dead body (Demo pic)
अंबिकापुर। बलरामपुर जिला निवासी एक युवक ससुराल से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटा। फिर सुबह से पूरी रात भजन-कीर्तन करने के बाद सो गया। अगले दिन ब्लड प्रेशर बढऩे पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, यहां से रेफर करने पर अंबिकापुर लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत (Incident) हो गई।
बलरामपुर जिले के गणेश मोड़ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम राधाकृष्ण नगर निवासी प्रणेश मिस्त्री पिता हसपति मिस्त्री 33 वर्ष, एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत था। 9 मार्च को वह पत्नी के साथ ससुराल ग्राम कामेश्वरनगर आरागाही वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। 10 मार्च को युवक अपने घर (Incident) लौटा।
सुबह से रात तक अखंड कीर्तन करने के बाद 11 मार्च को घर में ही सो गया था। 12 मार्च को अचानक उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिस पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया था। यहां से इलाज (Incident) के बाद युवक को चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए शाम करीब 4 बजे रेफर कर दिया था।
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत (Incident) घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अंकुर मिस्त्री सहित अन्य परिजन ने उच्च रक्तचाप के कारण बड़े भाई के मौत की संभावना व्यक्त की है। मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Updated on:
13 Mar 2026 08:37 pm
Published on:
13 Mar 2026 08:37 pm
