13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway news: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में 2 नए प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, सांसद ने कही ये बातें

Railway news: केंद्रीय रेल ने 2 नए प्लेटफ़ार्म, वर्तमान प्लेटफार्म का 80 मीटर अतिरिक्त विस्तार एवं फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की

3 min read
Google source verification
Railway news

Surguja MP did bhumipujan (Photo source- PRO)

अंबिकापुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंबिकापुर (Railway news) द्वारा स्टेशन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। सांसद ने विधि विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के संपूर्ण विकास को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए हमारी मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2 नए प्लेटफ़ार्म, वर्तमान प्लेटफार्म का 80 मीटर अतिरिक्त विस्तार एवं फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है ।

सांसद ने सरगुजा के जनभावना से जुड़ी अंबिकापुर से बरवाडीह रेलवे लाइन पर कहा कि इस परियोजना के लिए पूर्णरूप से प्रयासरत हूं। अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भाजपा सांसदों ने हमेशा सरगुजा क्षेत्र के विकास की चिंता की है। भाजपा के सांसद लरंग साय, मुरारी लाल सिंह एवं रेणुका सिंह ने अम्बिकापुर रेलवे विस्तार (Railway news) की मांग की। अब सांसद चिंतामणि महाराज क्षेत्र के रेलवे विकास एवं विस्तार के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।

विनोद हर्ष ने कहा कि सांसद चिंतामणि महाराज अपने क्षेत्र में रेल सेवा, सुविधा, स्टेशनों के विकास व सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार सक्रिय हैं, जिसका सार्थक परिणाम अविभाजित सरगुजा की जनता (Railway news) को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक अकाउंट इंस्पेक्टर शुभम कुमार तथा रेलवे कार्यपालन अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने आभार जताया।

इस अवसर पर वैभव सिंह देव, करता राम गुप्ता, मधु चौदहा, मनीष सिंह, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता, श्वेता गुप्ता, विजय व्यापारी, कमलेश तिवारी, कैलाश मिश्रा, निरंजन रॉय, रवि शंकर जायसवाल, नानमती पैकरा, राजेश्वर तिवारी, जितेश्वर पाठक, अभिषेक सिंह, नवीन अग्रवाल, अजय तिवारी, मंगल पांडेय, किंजल किशोर पांडेय,

विमल मंदिलवार, डीके सिंह, रजनी बिंद, आशा शुक्ला, पूरण राइ, बंठू सिंह, पीयूष त्रिपाठी, सोनू अग्रवाल, सत्यम साईं, पूनम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अजय सोनी, सोनू मुदलियार, राजेंद्र पैकरा, अवधेश केरकेट्टा, शुभम अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Railway news: लूपलाइन भी बनाई जाएगी

रेलवे के एईएन अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Railway news) में प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 और 3 का निर्माण सांसद के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म के साथ एक नई लूप लाइन भी बनाई जाएगी। इसके अलावा पैदल पार पुल (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 की लंबाई लगभग 80 मीटर तक बढ़ाई जा रही है।

सांसद बोले- रेलवे अफसर कर्मठता के साथ करें काम

सांसद चिंतामणि महाराज ने रेलवे के विकास कार्यों में योगदान के लिए अनिल सिंह मेजर, करताराम गुप्ता, कैलाश मिश्रा और मुकेश तिवारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रेलवे (Railway news) अधिकारियों को भी लापरवाही छोडक़र समयबद्धता और कर्मठता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में रेलवे के मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अब नई ट्रेन संचालन के लिए करना होगा प्रयास

जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Railway news) में वाशिंग पिट का कार्य पूर्णता की ओर है और इस वर्ष के अंत तक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण भी पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अंबिकापुर से नई ट्रेनों का संचालन सुगमता से संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर से रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को रेलवे ने संज्ञान में लिया है।

प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन प्रात: 4 बजे अंबिकापुर से चलकर सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेगी तथा शाम 4 बजे रायपुर से चलकर रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस ट्रेन के संचालन के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अंबिकापुर से सूरजपुर रोड के बीच रेलवे लाइन (Railway news) का दोहरीकरण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

स्टेशन में पार्किंग की समस्या को दूर करने तथा स्टेशन तक अलग पहुंच मार्ग की संभावनाओं की भी रेलवे द्वारा संभाव्यता परीक्षण की बात कही गई है। स्टेशन के दूसरे छोर से ऑटो की निकासी के लिए अलग मार्ग बनाए जाने से जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग