भाजपा ने अंबिकापुर सहित बाकी बची 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अंबिकापुर सीट से जहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है, वहीं बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल सीट से धनीराम धीवर व बेमेतरा से दीपेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।