8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सडक़ हादसा: स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Huge road accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगरा जंगल के पास देर रात हुआ हादसा, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को भिजवाया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Oct 2023, 1:35 PM IST

Road accident

3 young man death in road accident

अंबिकापुर/भटगांव. Huge road accident: अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगरा जंगल में मंगलवार की रात 10.30 बजे एसईसीएल कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद तीसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सूरजपुर जिले के एसईसीएल भटगांव क्षेत्र द्वारा संचालित बस मंगलवार की रात महान-3 खदान से कोल कर्मचारियों को लेकर जरही लौट रही थी। बस रात करीब 10.30 बजे अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर सिवानी खदान से लगे केंदली नाला के पास पहुंची थी।

इसी दौरान जरही की ओर से सोनगरा के ग्राम सारसताल आ रहे बाइक सवार 3 युवकों को उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भटगांव पुलिस तीनों युवकों को भटगांव एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Video: हिंदू युवा एकता मंच की भव्य शोभायात्रा में आसमान में उड़ते दिखाई दिए पवन पुत्र हनुमान- देखें वीडियो


मृतकों में 2 युवक एक ही गांव के
देर रात होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने युवकों के पास रहे मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त की। मृत 2 युवकों की पहचान सोनगरा से लगे ग्राम सारसताल निवासी परमेश्वर राजवाड़े पिता दूहन 21 वर्ष व प्रेमसाय राजवाड़े पिता रूपसाय राजवाड़े 22 वर्ष के रूप में हुई है।

तीसरे युवक के नाम का पता नहीं चल सका है, लेकिन वह भैंसामुंडा से लगे ग्राम केवरा के जमतीपारा निवासी है। युवकों की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पीएम पश्चात बुधवार को उनका शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: विधवा महिला की बेदम पिटाई के बाद फर्श पर सिर पटककर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार


कॉलरी कर्मियों को लाना-ले जाना करती है बस
एसईसीएल द्वारा ठेके पर चलाई जा रही जिस बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, वह हर दिन महान-3 खदान में कार्यरत क्षेत्र के कर्मचारियों को घर से लाती और ड्यूटी खत्म होने के बाद छोड़ती है। पूर्व में कई बार कोल कर्मचारी जर्जर बस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।