30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधवा महिला की बेदम पिटाई के बाद फर्श पर सिर पटककर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder news: महिला के पति की मौत के बाद आरोपी का मृतका के घर था आना-जाना, 15 दिन पूर्व आरोपी ने वारदात को दिया था अंजाम, हत्या के बाद से था फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Oct 2023, 7:02 PM IST

विधवा महिला की बेदम पिटाई के बाद फर्श पर सिर पटककर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder accused arrested

सूरजपुर. Murder news: सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक बेवा महिला की 9 अक्टूबर की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली थी। पड़ोसी महिला की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बिश्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का उसके घर आना-जाना था। उसने ही उसकी हत्या की है और फरार हो गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि उसने बेवा की बेदम पिटाई करने के बाद सिर को फर्श पर पटक दिया था।


सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत भट्ठापारा निवासी सुषमा सारथी 30 वर्ष के पति की मौत 3 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद से बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखनाथपुर निवासी दिलबाग सिंह सरदार पिता तरसेम सिंह 40 वर्ष का आना-जाना था। 9 अक्टूबर की सुबह उसकी लाश उसके घर के आंगन में पड़ी मिली थी।

इस मामले की सूचना पड़ोस में रहने वाली पूजा सारथी ने सूरजपुर थाने में दी थी। उसने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर की रात मृतका सुषमा व दिलबाग के लडऩे-झगडऩे की आवाज आ रह थी।

सुबह जब उसकी सास ने सुषमा के घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जब धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो सुषमा मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया था।

यह भी पढ़ें: Video: टिकट कटने के बाद भी कांग्रेस विधायक ने खरीदा नामांकन फार्म, बोले- चुनाव तो लड़ूंगा और जीतूंगा भी


आरोपी को भेजा गया जेल
विवेचना के दौरान सूरजपुर पुलिस ने संदेही दिलबाग सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि घटना दिवस सुषमा पास के ही एक व्यक्ति के घर गई थी और खा-पीकर आंगन में सो गई थी। शाम को वह सुषमा को खोजते हुए वहां पहुंचा और कहा कि मुझे विश्रामपुर जाने से रोक कर रखी हो और तुम यहां हो।

इसके बाद वह सुषमा को मारपीट कर घर लाया और घर के भीतर फिर हाथ-मुक्के व लकड़ी के आधे जले ठंूठ से पीटा। इसके बाद उसने उसके बाल पकडक़र सिर को जमीन पर पटक कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
पूरी कार्रवाई एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एसएस पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई संजय सिंह, प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, महेन्द्र सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे व सत्यम सिंह ने की।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़