8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: टिकट कटने के बाद भी कांग्रेस विधायक ने खरीदा नामांकन फार्म, बोले- चुनाव तो लड़ूंगा और जीतूंगा भी

Political News: कांग्रेस ने सभी 90 विधानसभा सीटों से घोषित कर दी है प्रत्याशियों की सूची, टिकट कटने व नहीं मिलने के बाद कई कांग्रेस विधायकों व नेताओं ने अख्तियार किए बगावती तेवर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Oct 2023, 6:08 PM IST

Political news

Manendragarh MLA Dr. Vinay Jaiswal

बैकुंठपुर. Political News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा ने 86 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने 20 से अधिक विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। जिन विधायकों या दावेदारी की ताल ठोंक रहे नेताओं की कांग्रेस ने टिकट काटी है, उनमें से कई ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। मनेंद्रगढ़ विधायक भी उनमें से एक हैं। टिकट कटने के बाद भी उन्होंने नामांकन फार्म खरीदा है। उनका कहना है कि चुनाव तो लड़ूंगा और जीतूंगा भी।


गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस ने विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट काटकर रमेश सिंह प्रत्याशी बनाया है। इधर डॉ. विनय जायसवाल ने बगावती तेवर अपनाते हुए नामांकन फॉर्म खरीदा है। नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि चुनाव तो लड़ूंगा और जीतूंगा भी।

पिछले 10 दिनों में मैंने मेरे साथ जुड़ी जनभावना की आंखों में मैंने आंसू देखें हैं, ऐसे में मैं उन्हें कैसे छोड़ सकता हूं। मेरे नामांकन फॉर्म खरीदने आने की सूचना भर से लोग उमड़ पड़े। उन्हें लगता है कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं तो इनके साथ मैं कैसे विश्वासघात कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें: भाजपाई बोले- आचार संहिता में कांग्रेस बांट रही 10-10 हजार रुपए के चेक, निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत


किस पार्टी से लड़ूंगा ये अभी तय नहीं
डॉ. जायसवाल ने कहा कि किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा यह बाद में निर्णय होगा। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नामांकन फॉर्म खरीदने से कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि अविभाजित कोरिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों में मनेंद्रगढ़ विधायक की ही टिकट काटी गई है, जबकि भरतपुर-सोनहत सीट से विधायक गुलाब कमरो व बैकुंठपुर सीट से अंबिका सिंहदेव को दोबारा टिकट दी गई है।

यह भी पढ़ें: विस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु, भाजपा के रामकुमार टोप्पो समेत इन 11 प्रत्याशियों ने पहले दिन खरीदे फार्म


चिंतामणी भी टीएस के खिलाफ चुनाव लडऩे को तैयार
टिकट कटने से कांग्रेस के एक और विधायक संगठन से नाराज चल रहे हैं। सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने भी भाजपा की ओर से अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है।

एक दिन पूर्व ही भाजपा के वरिष्ठ नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए चिंतामणि महाराज कांग्रेस से 2 बार विधायक (लुंड्रा व सामरी सीट) रह चुके हैं। इस बार उनकी टिकट काट दी गई है।