8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु, भाजपा के रामकुमार टोप्पो समेत इन 11 प्रत्याशियों ने पहले दिन खरीदे फार्म

Chhattisgarh assembly election 2023: 30 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र, 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की होगी जांच, 2 नवंबर को नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Oct 2023, 7:22 PM IST

tight security in Collectorate

Candidate bought nomination form and tight security in Collectorate

अंबिकापुर. Chhattisgarh assembly election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा है। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 5 एवं लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र से 4 व सीतापुर विधानसभा सभा क्षेत्र से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।


नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा से डॉ. प्रीतम राम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, एलेक्जेंडर केरकेट्टा आम आदमी पार्टी, अनुक प्रताप सिंह टेकाम हमर राज पार्टी एवं उर्मिला सिंह ने निर्दलीय से नामांकन पत्र की खरीदी की है।

इसी प्रकार अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए संतोष कुमार विश्वकर्मा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, रामनंदन पैंकरा हमर राज पार्टी एवं कृष्ण नंदन सिंह, मीरा रवि, अनिल श्रीवास्तव ने निर्दलीय से नामांकन पत्र की खरीदी की है।

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राम कुमार टोप्पो, भारतीय जनता पार्टी एवं राम कुमार राम निर्दलीय से नामांकन पत्र की खरीदी की है। वहीं नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।


30 अक्टूबर तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 31 अक्टूबर को नामांकन फार्म की जांच होगी एवं 2 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: डॉ. प्रेमसाय, वृहस्पति व चिंतामणि का कटा टिकट, कांग्रेस ने मंत्री-विधायकों की जगह उतारे नए चेहरे


चार दिन रहेगी छुट्टी
नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरु हो गई है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच ४ दिनों तक शासकीय अवकाश घोषित किए गए हैं। 22, 24, 28 और 29 अक्टूबर को अवकाश के चलते नामांकन दाखिल नहीं होंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

अलग-अलग बनाए गए हैं कक्ष
नामांकन के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 9 लुण्ड्रा के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के जन सूचना अधिकारी कक्ष, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर के लिए न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के लिए न्यायालय अपर कलेक्टर कक्ष निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 16 लाख रुपए के ब्राउन शुगर और नशीले इंजेक्शन के साथ महिला व युवक गिरफ्तार, झारखंड से है कनेक्शन


गेट नंबर 1 व दो से मिलेगा प्रवेश
नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टोरेट के गेट नंबर 1 से केवल अधिकारी व कर्मचारी प्रवेश करेंगे।

वहीं गेट नंबर 2 केवल प्रत्याशियों व उनके साथ जाने वाले प्रस्तावक के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर जाने के लिए पास की सहायता से प्रवेश कर सकेंगे।