अंबिकापुर. Chhattisgarh assembly election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। अविभाजित सरगुजा जिले की बात करें तो बलरामपुर जिले के रामानुजगंज व सामरी विधायकों की टिकट कट गई है, जबकि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सीट से पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री को भी टिकट नहीं दिया गया है। इन तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके अलावा अंबिकापुर, सीतापुर, भटगांव, प्रेमनगर व लुंड्रा सीट से पुराने चेहरे ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।