
Seized expired foods (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Action on expired food) की है। बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स दुकान में छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपए से अधिक का एक्सपायरी सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकान में बड़ी मात्रा में खराब और समय सीमा पार कर चुकी खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुुरु कर दी है।
अंबिकापुर नगर निगम ने दुकान में गंदगी फैलाने और एक्सपायरी सामान बेचने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खाद्य एवं औषधि विभाग को इन दुकानों (Action on expired food) के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इसके बाद कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। बता दें कि 27 अप्रैल से 11 मई तक पूरे प्रदेश में खाद्य एवं औषधि विभाग (Action on expired food) द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य खाद्य सामग्री (Action on expired food) बिक्री करने वाले कारोबारियों में हडक़ंप की स्थिति है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Published on:
30 Apr 2026 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
