5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई दुकानों में घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री, पैकेट में एक्सपायरी डेट तक नहीं लिखा, जांच बेहद जरूरी

CG News: कवर्धा जिले में कई घटिया खाद पदार्थ पैकेट में बिक रहे हैं। वहीं होटल व ठेलाें में गुणवत्ताहीन खाद सामग्री बेचे जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
कई दुकानों में घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री, पैकेट में एक्सपायरी डेट तक नहीं लिखा, जांच बेहद जरूरी(photo-patrika)

कई दुकानों में घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री, पैकेट में एक्सपायरी डेट तक नहीं लिखा, जांच बेहद जरूरी(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कई घटिया खाद पदार्थ पैकेट में बिक रहे हैं। वहीं होटल व ठेलाें में गुणवत्ताहीन खाद सामग्री बेचे जा रहे हैं। मुख्य रुप से खराब खाद्य तेल, कई खाद्य पदार्थों के पैकेट में न तो कंपनी का नाम है न ही किसी प्रकार मेनुफैक्चरिंग तिथि या फिर एक्सपायरी डेट। बावजूद बाजार में बिक रहे हैं।

CG News: सेहत से खिलवाड़

जिले में खाद्य पदार्थ के नाम पर बीमारी की बिक्री हो रही है। चाहे वह खाद्य पदार्थ में केमिकलयुक्त कलर को इस्तेमाल हो या फिर बिना एक्सपायर डेट वाले खाद्य सामग्री। दुकानों में खुले में व पैकेट में बेचे जा रहे खाद सामग्री की भी जांच किया जाना चाहिए।

पैकेट में न तो मेनुफैैक्चरिंग डेट होता है और न ही एक्सपायरी डेट लिखा होता है। किराना दुकानों में खुले में भी खाद सामग्री बेचा जाता है, जिसमें चींटी, कॉकरोच जैसे कीड़े मिलते हैं। वहीं कई होटल व ठेलाें में नास्ता भी गुणवत्ताहीन बनाया जाता है। जिस स्थान पर सामग्री तैयार किया जाता है वहां गंदगी होती है।

जांच बेहद जरूरी

कई स्थान पर तो लोगों के बासी नास्ता को भी खिला देते हैं, जिससे लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा में प्रत्येक दुकान, होटल व ठेलों पर बिकने वाले खाद्य सामग्रियों की जांच करना बेहद जरूरी है। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में कमाई के लिए सस्ते में घटिया खाद सामग्री बेच रहे हैं।

अधिक कमाने के लालच में लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई व्यापारी तो शहर में ही खाद्य समाग्री का निर्माण कर रहे है, जिसकी गुणवत्ता होने की कोई जांच नही कि जाती है। वहीं कई स्वयं भी घटिया खाद्य सामग्री का निर्माण कर रहे हैं और दुकान-दुकान बेच रहे हैं। इसका सेवन मुय रुप से बच्चे कर रहे हैं।