2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kawardha News: 14.14 करोड़ से कवर्धा के 6 गांव की बदलेगी तस्वीर, तीन सड़क परियोजनाएं शामिल

Kawardha district: विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के हर गांव तक सुरक्षित और सर्व मौसम सडक़ संपर्क सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो सके

2 min read
Google source verification
Kawardha district, new road news

14.14 करोड़ से कवर्धा के 6 गांव की बदलेगी तस्वीर ( AI Photo )

Kawardha district: कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अब विकास की रफ्तार सडक़ों के जरिए साफ दिखाई देने लगी है। लंबे समय से जिन ग्रामीण मार्गों की मांग की जा रही थी वे अब जमीन पर उतरने की ओर तेजी से बढ़ चुके हैं। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों के चलते लोक निर्माण विभाग ने बजट 2024-25 और 2025-26 के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण और मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Kawardha district: तीन सड़क परियोजनाएं शामिल

स्वीकृत कार्यों में तीन महत्वपूर्ण सडक़ परियोजनाएं शामिल हैं जो सीधे प्रधानमंत्री सडक़ योजना से जुड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क देंगी। डेंगुरजाम से अमनिया मार्ग 3.20 किमी सडक़ के लिए 5.79 करोड़, भरतपुर-घोघरा मार्ग 3.50 किमी सडक़ 6.12 करोड़ और महली से नानापुरी मार्ग 3 किमी मजबूतीकरण 2.23 करोड़ रुपए। यह स्वीकृति केवल सडक़ों के निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि इससे पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोडऩे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

आवागमन में मिलेगी बड़ी सुविधा

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के हर गांव तक सुरक्षित और सर्व मौसम सडक़ संपर्क सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो सके। इन सडक़ों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक कच्चे या जर्जर मार्गों के कारण लोगों को बाजार, अस्पताल और स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह स्थिति तेजी से बदलने वाली है। सडक़ संपर्क बेहतर होने से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

500 किमी सडक़ों का नेटवर्क बदल रहा तस्वीर

विधायक बोहरा ने बताया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर सडक़ों का निर्माण और विस्तार कार्य चल रहा है जिससे क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं संचालित हैंए जिससे किसानों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इसके साथ ही पुल-पुलियों के निर्माण से सालभर सडक़ संपर्क सुनिश्चित हो रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे

पंडरिया विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों में भी स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया गया है जिससे शहरों जैसी सुविधाएं विकसित हो रही हैं। नालंदा लाइब्रेरी परिसर, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, नए महाविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, पांडातराई और पंडरिया बाइपास जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।