
मर्डर- प्रतीकात्मक तस्वीर।
CG Murder Case: कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात के समीप मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और फील्ड जांच के जरिए पूरी साजिश का पर्दाफाश किया।
19 मार्च 2026 को जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभ में मृतिका की पहचान नहीं होने से मामला चुनौतीपूर्ण था। अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर मृतिका की पहचान मुंगेली जिले की निवासी सुखमती बैगा के रूप में की। इसके बाद विशेष टीम गठित कर बहुस्तरीय जांच शुरू की गई।
अलग-अलग टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और लोकेशन का विश्लेषण किया, वहीं दूसरी टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई। जांच के दौरान देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल पर संदेह गहराया। सूचना मिली कि मुख्य आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) में छिपा है।
इस पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल और सहयोगी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इस हत्याकांड को सुलझाने में बोड़ला थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम साइबर सेल और अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी और मृतिका के बीच प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के डर से आरोपियों ने 16 मार्च की शाम महिला को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी और शव को झरने में फेंक दिया। घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर घटनास्थल पर डमी पुतले के जरिए सीन रिक्रिएशन कराया। इससे हत्या की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो गई।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल (26), केशव प्रसाद जायसवाल और मनोज पटेल (32) सभी निवासी चौकी खुडिय़ा थाना लोरमी जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर लिया है।
डेढ़ साल के मासूम को ईंट से कुचलकर मार डाला, सनकी पिता ने वारदात को दिया अंजाम- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में महज 12 दिनों के भीतर पिता की हैवानियत की दूसरी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 13 मार्च को ग्राम भिलौनी में एक पिता द्वारा अपने मासूम बच्चे को नहर में डुबाकर हत्या किए जाने की घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि 25 मार्च को फिर उसी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आ गई। इस बार एक सनकी पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और हर कोई स्तब्ध रह गया... पूरी खबर पढ़े
Published on:
27 Mar 2026 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
