26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने 10.14 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर बने हैं देश के सबसे तेज धावक, एशिआई खेलों में भी मनवाया है अपना लोहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Oct 2026, 5:22 PM IST

Athlete Animesh Kujur honored by Surguja police

Athlete Animesh Kujur, अनिमेष कुजूर को सम्मानित करते आईजी और एसएसपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अनिमेष कुजूर को आज कौन नहीं जानता है। वे देश के सबसे तेज धावक हैं। उनके माता-पिता पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस परिवार से निकलकर देश का सबसे तेज धावक होने का गौरव उन्हें प्राप्त हैं। यह पुलिस परिवार को भी गौरवान्वित करने वाला पल है। इसी कड़ी में सरगुजा पुलिस (Surguja Police) द्वारा सोमवार को रक्षित केंद्र में एक समारोह का आयोजन कर अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया गया। खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान सरगुजा आईजी दीपक झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। बता दें कि अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर की दौड़ मात्र 10.14 सेकेंड में पूरी की है। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं।

भारत के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) अमृत कुजूर के पुत्र हैं। उनकी मां भी सूरजपुर पुलिस में डीएसपी हैं। अनिमेष द्वारा एथलेटिक्स के क्षेत्र में रचे गए इतिहास के उपलक्ष्य में रक्षित केंद्र अंबिकापुर के सभाकक्ष में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

अनिमेष की इस उपलब्धि पर पूरा सरगुजा पुलिस परिवार गौरवान्वित है। समारोह में आईजी सरगुजा रेंज सरगुजा एवं डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की तथा इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।

Animesh Kujur News: हासिल की हैं कई उपलब्धियां

बता दें कि अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में है। वे एक पुलिस अधिकारी परिवार (Police family) से ताल्लुक रखते हैं। 23 वर्षीय अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है। उन्होंने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।

अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है, साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौडऩे वाले और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।

साइबर जागृति अभियान में सरगुजा रेंज प्रथम

कार्यक्रम में एक अन्य विशेष उपलब्धि के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 'साइबर जागृति अभियान' के तहत सरगुजा रेंज (Surguja police range) को प्रथम स्थान मिला है। इस अवसर पर आईजी सरगुजा द्वारा डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक बंसोड़ प्रशिक्षु आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक तुल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा सहित काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग