अंबिकापुर

Mainpat Big Incident: मैनपाट में 15 घंटे बाद मिला केरल के युवक का शव, 1 किमी दौडक़र बचा ली गई थी युवती, रायपुर से आए थे घूमने, See Video

Kerala youth drowned in Mainpat: मैनपाट के घुनघुट्टा नदी स्थित पुलिया को पार करने के दौरान बाइक समेत बह गए थे युवक-युवती, शोर मचाने पर 1 किमी दौडक़र युवती को रस्सी के सहारे स्थानीय युवक ने बचाया
3 min read
Kerala Young man drowned in Mainpat
Mainpat Big Incident, यदुकृष्णा जिसकी घुनधुट्टा नदी में डूबकर मौत हो गई (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। केरल के युवक-युवती 29 अगस्त को रायपुर से मैनपाट (Mainpat News) घूमने आए थे। इस दौरान किराए की बाइक से वे मैनपाट घूम रहे थे। शाम करीब 5 बजे रोपाखार स्थित घुनघुट्टा नदी पुलिया पार करने के दौरान बाइक समेत दोनों बह गए थे। दोनों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन युवक पानी की तेज धार में डूबकर आंखों से ओझल हो गया था, जबकि युवती तैरकर बाहर निकलने की कोशिश में लगी थी। इसी दौरान स्थानीय एक युवक करीब 1 किमी तक रस्सी लेकर दौड़ता रहा और अंतत: उसने युवती को बचा लिया। अंधेरा हो जाने की वजह से युवक का पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह एसडीआएफ व पुलिस की टीम को युवक का शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में मिला।

केरल निवासी यदुकृष्णा 25 वर्ष व गौरी नंदन 22 वर्ष रायपुर में रहते थे। यदुकृष्णा यहां नौकरी करता था, जबकि युवती पढ़ाई कर रही थी। 29 अगस्त को दोनों दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन (Durg-Ambikapur Train) से अंबिकापुर पहुंचे थे। इसके बाद अंबिकापुर से किराए की बाइक लेकर दोनों मैनपाट घूमने पहुंचे थे। शाम को दोनों कमलेश्वरपुर से टाइगर प्वाइंट की ओ जा रहे थे।

इस दौरान घुनघुट्टा नदी पुलिया के ऊपर से करीब ढाई फीट ऊपर पानी बह रहा था। युवक ने जैसे ही बाइक से पुलिया पार करने की कोशिश की तेज धार की वजह से बाइक समेत दोनों नदी में बहने (Blown in Ghunghutta river) लगे। युवक-युवती ने खुद को बचाने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां दौडक़र पहुंचे। तब तक दोनों नदी की तेज धार में बहकर कुछ दूर तक चले गए।

Girl saved life: 1 किमी दौडक़र युवती को बचाया

युवक-युवती को बहते देख स्थानीय युवक समशुद्दीन घर से रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि युवती तैरकर बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, लेकिन तेज बहाव की वजह से उसमें कामयाब नहीं हो पा रही है। फिर उसने रस्सी फेंकी, लेकिन युवती पकड़ नहीं पाई।

Mainpat Big Incident, युवक समशुद्दीन जिसने युवती को बचाया(Photo- Patrika)

इसके बाद युवक ने नदी के किनारे-किनारे दौड़ लगानी शुरू की, इस दौरान उसने 3-4 बार फिर रस्सी फेंकी, लेकिन वह पकड़ नहीं पाई। करीब 1 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद युवती (Young girl saved) ने 5वीं बार में रस्सी पकड़ी तो युवक ने उसे बाहर निकाल लिया।

बह गया यदुकृष्णा

इधर युवक यदुकृष्णा नदी के तेज बहाव में बह (Young man blown in river) चुका था, उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया था।

Mainpat Big Incident, एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया युवक का शव (Photo- Patrika)

रविवार की सुबह पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरु किया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे उसका शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में पड़े होने की बात बताई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक और युवती के परिजन को इसकी जानकारी दे दी है।

Updated on:
30 Aug 2026 01:43 pm
Published on:
30 Aug 2026 01:39 pm
Also Read
View All
अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर हुआ जानलेवा हमला, BJP नेता पर लगा बड़ा आरोप

Surguja Road Accident: बाइक पर सवार होकर 2 दोस्त लौट रहे थे घर, एक की घर पहुंची लाश, दूसरे की हालत गंभीर

Surguja Crime: 20 हजार की चोरी के शक में युवक ने महिला को बेदम पीटा, पति से बोला- तुम्हारी पत्नी बेहोश पड़ी है, हुई मौत

Nepal Floods: नेपाल में लापता डॉ. मीना की दीदी बोलीं- वो बहुत खुश थी, हमें भी वीडियो कॉल में 2 बार दर्शन कराया, बोलते-बोलते आंखें हुईं नम, See Video

Nepal Flood: नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर भाजपा नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, इंग्लैंड से आई थीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर