अंबिकापुर

Kidnapping case: दिनदहाड़े नाबालिग को घसीटकर ले जा रहे थे कार सवार, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

Kidnapping case: शहर के गौरव पथ के पास दिनदहाड़े हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, कार में बैठाने में रहे असफल
2 min read
Kidnapping case: दिनदहाड़े नाबालिग को घसीटकर ले जा रहे थे कार सवार, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

अंबिकापुर. शहर के एक नाबालिग को कार में जबरन बैठाने (Kidnapping case) का प्रयास युवकों द्वारा किया गया। हालांकि वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। यह घटना घटनास्थल के पास वाशिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना 26 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाबालिग के पिता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है।

Attempt to Kidnap

अंबिकापुर के गौरव पथ के पास एक नाबालिग के अपहरण की कोशिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो (Kidnapping case) में देखा जा सकता है कि नाबालिग अपने 2 दोस्तों के साथ गौरव पथ के किनारे स्थित एक घर के पास खड़ा है।

इस दौरान वहां एक कार रुकती है। यह देख नाबालिग वहां से जाने लगता है। इसी बीच कार से एक युवक उतरकर उसका पीछा करते हुए उसे जबरन कार में बैठाने घसीटने (Kidnapping case) लगता है।

इस दौरान नाबालिग से उसकी झूमाझटकी होती है। नाबालिग गिर जाता है, इस वजह से युवक उसे कार तक ले जा पाने में सफल नहीं हो पाता। कार में अन्य युवक भी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Kidnapping case: सबने दौड़ाया तो हुए फरार

वीडियो (Kidnapping case) में देखा जा सकता है कि नाबालिग को छोडक़र युवक कार में बैठने लगते हैं। इस दौरान नाबालिग व वहां मौजूद लोग कार सवारों को दौड़ाने लगते हैं। इस बीच कार सवार तेजी से वहां से फरार हो जाते हैं।

26 जनवरी की दोपहर की है घटना

घटना 26 जनवरी को मणिपुर थाना क्षेत्र के बाबूपारा इलाके के गौरव पथ की है। वहीं मामले में मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह का कहना है कि नाबालिग के पिता द्वारा मामले (Kidnapping case) की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Jan 2025 08:54 pm
Published on:
28 Jan 2025 08:54 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video