अंबिकापुर

Latest dowry crime: शादी के बाद सास कहने लगी- तुम मेरे बेटे से बड़ी हो, पति ने मांगे 5 लाख, दोनों गिरफ्तार

Latest dowry crime: सास व पति की प्रताडऩा से तंग आकर अपने मायके चली आई नवविवाहिता, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी पति व सास को दहेज प्रताडऩा के मामले में भेजा जेल
2 min read
Latest dowry crime

अंबिकापुर. Latest dowry crime: अंबिकापुर निवासी एक नवविवाहिता ने कुछ दिन पूर्व अपने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि शादी के बाद से ही सास यह कहकर उसे प्रताडि़त (Latest dowry crime) करने लगी कि वह बेटे से उम्र में बड़ी है। वहीं पति द्वारा व्यवसाय के नाम पर 5 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। वह भी उसे प्रताडि़त करने लगा। दहेज प्रताडऩा के मामले में महिला थाना पुलिस ने नवविवाहिता के पति व सास को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

हम आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व अंबिकापुर की एक नवविवाहिता ने महिला थाना में अपने पति व सास पर दहेज प्रताडऩा का रिपोर्ट (Latest dowry crime) दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में बड़ी कोरगी तहसील गूढ रीवा मध्यप्रदेश निवासी सोनू केंवट से हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से पति से उम्र में बड़ी होने की बात कह कर सास सहित ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। वहीं पति व्यवसाय करने के लिए 5 लाख रुपए मायके से लाने के लिए हर दिन प्रताडि़त (Latest dowry crime) कर रहा था।

उसने कहा कि उसके घर में इतने रुपए नहीं हैं। पिता के पैसे शादी में खर्च हो गए और उन्होंने अपने हिसाब से आप लोगों को पैसे भी दिए। इसके बाद भी प्रताडि़त (Latest dowry crime) करने से वे बाज नहीं आए।

Latest dowry crime: तंग आकर आ गई मायके

नवविवाहिता ने बताया कि मानसिक व दहेज के लिए लगातार की जा रही प्रताडऩा से परेशान होकर वह मायके आ गई थी। फिर वह उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरु की तो बात सही निकली।

पति व सास को भेजा गया जेल

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति सोनू केवट (23), सास मकुन्दी केवट (42) निवासी ग्राम बड़ी कोरगी तहसील गूढ रीवा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार (Latest dowry crime) किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 498(ए) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
28 Aug 2024 01:13 pm
Published on:
28 Aug 2024 01:13 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात