शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में 25 अगस्त की रात करीब सवा 9 बजे कार में बैठकर 2 युवक शराब पी रहे थे। बस स्टैंड के सहायता केंद्र प्रभारी प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम की जब उन पर नजर पड़ी तो वह उनके पास गया और कहा कि सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीएं, ऐसे में कार्रवाई की जा सकती है।