राजपुर। Bribe taking video viral: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ओकरा बीट के अमदरी गांव में वन भूमि पर जोताई के दौरान महिला वनरक्षक ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। फिर ट्रैक्टर छोडऩे के एवज में ग्रामीण से डेढ़ लाख रुपए की मांग की। अंत में 60 हजार में सौदा तय हुआ। अब वनरक्षक द्वारा ग्रामीण से 50 हजार रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Bribe taking video viral) हो रहा है। इधर ग्रामीण ने कलेक्टर, डीएफओ व थाना प्रभारी से महिला वनरक्षक, उसके पति व 2 अन्य वनरक्षकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर डीएफओ ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।