अंबिकापुर

महिला आरक्षक को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई किशोरी, पुलिस ने किया था बरामद

Love crime: उम्र जांचने अस्पताल लाई गई थी किशोरी, गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया था बरामद
2 min read
महिला आरक्षक को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई किशोरी, पुलिस ने किया था बरामद
Demo pic

अंबिकापुर. सप्ताहभर पूर्व एक किशोरी अपने घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी थी।

इसी बीच पुलिस ने उसे एक गांव से बरामद किया था। बरामदगी के बाद उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया था। बुधवार को महिला आरक्षक के साथ किशोरी की उम्र जांच करने मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां आरक्षक को चकमा देकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। (Love crime)


अंबिकापुर से लगे ग्राम असोला निवासी एक किशोरी सप्ताह भर पूर्व लापता हो गई थी। परिजन ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी को ग्राम मदनपुर से बरामद किया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया था।

चाइल्ड लाइन के बयान के बाद बुधवार को किशोरी की उम्र जांच के लिए मेडिकल कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। इसके साथ महिला आरक्षक भी थी। इस दौरान किशोरी महिला आरक्षक को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ पुन: फरार हो गई।


चारपहिया वाहन से लेकर हुए फरार
किशोरी के फरार हो ने के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर में लोगों से पूछताछ करने पर पता चला की चारपहिया वाहन से कुछ लोग आए थे। उसी वाहन में किशोरी को भगा कर ले गए। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

अंबिकापुर में क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime

Published on:
01 Jan 2020 08:14 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष