Mayor statement on jaundice: अंबिकापुर नगर निगम के मोमिनपुरा व घुटरापारा में दूषित पानी पीने से 56 महिला-पुरुष व बच्चे हो चुके हैं पीलिया से संक्रमित, निरीक्षण करने पहुंची थीं महापौर
अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 व घुटरापारा में पीलिया का प्रकोप है। पिछले 4 दिनों में यहां 56 संक्रमित मिल चुके हैं। पीलिया होने की वजह दूषित पानी की सप्लाई बताया जा रहा है। संबंधित वार्डों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर जांच की जा रही है। इधर महापौर मंजूषा भगत (Mayor statement on jaundice) मंगलवार को वार्ड का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई की सूचना न तो मुझे और न ही कमिश्नर को दी गई। यहां की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। यहां के पार्षद ने न तो लंबे समय से न नालियों की सफाई कराई है और न हीं निगम को सूचना दी। अब अचानक बताया जा रहा है कि इस एरिया में पीलिया फैल गया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो किसी षडय़ंत्र की बू आ रही है।
महापौर ने कहा कि हमें तो सिर्फ 10 दिन से पता चला है। जबकि 3-4 माह पहले यहां पीलिया का मरीज मिला था। इसकी सूचना नगर निगम (Mayor statement on jaundice) को नहीं थी। जल विभाग के अधिकारी व प्रभारी तक को सूचना नहीं थी। यदि पानी दूषित सप्लाई हो रही थी तो जानकारी तो देनी चाहिए थी। जबकि निगम क्षेत्र के हजारों लोग यही पानी पी रहे हैं।
यहां के पार्षद ने भी सूचना नहीं दी। अब अचानक पीलिया का संक्रमण (Mayor statement on jaundice) फैलने की सूचना दी जा रही है। सिर्फ इसी एरिया में पर्टिकुलर मरीज मिल रहे हैं। हमें तो किसी षडय़ंत्र की बू आ रही है। पीलिया सिर्फ पानी के कारण तो नहीं हो सकता। 2 दिन पहले सूचना मिलने के बाद हमारी टीम निरीक्षण करने पहुंची है।
यहां की स्थिति देखकर लग रहा है कि वर्षों से सफाई नहीं हुई है। संबंधित पार्षद को भी देखना चाहिए। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। यदि हमें पहले सूचित किया जाता तो सफाई कराते। सिर्फ 48 नंबर वार्ड में ही पीलिया संक्रमित हैं। यह जांच का विषय है। हम कुछ पीडि़त परिवारों (Mayor statement on jaundice) से मिले हैं।
महापौर (Mayor statement on jaundice) ने कहा कि यहां की सफाई व्यवस्था एकदम जीरो है। यदि पहले ही सूचना दी जाती तो हम दूषित पानी सप्लाई की जांच करा लेते। समय पर यदि यह हो गया होता तो कोई पीडि़त नहीं होता।
यहां की नालियों व वार्डों में गंदगी देखकर लग रहा है कि 2-3 साल से सफाई नहीं हो रही है। शहर हमारा है, कम से कम इसे साफ सुथरा रखें। आज यहां आने पर पता चला है कि इतनी गंदगी फैली है। अंत में उन्होंने कहा कि सभी को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है।