अंबिकापुर

Murder case: बेटा रॉड से कर रहा था मारपीट तो पिता ने लुंगी से गला घोंटकर मार डाला, फिर शव को घसीटकर खाट पर लिटाया

Murder case: शादी कार्यक्रम से लौटने के बाद माता-पिता व बहन से कर रहा था मारपीट, पिता ने लुंगी लपेटकर दबा दिया गला, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Murder case: बेटा रॉड से कर रहा था मारपीट तो पिता ने लुंगी से गला घोंटकर मार डाला, फिर शव को घसीटकर खाट पर लिटाया
Son murder accused arrested

अंबिकापुर. युवक की हत्या (Murder case) के मामले में सीतापुर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। युवक 23 अपै्रल की देर रात को एक शादी कार्यक्रम से घर आया था और माता-पिता व बहन से विवाद करने लगा। युवक रॉड से पिता को मार रहा था। इस दौरान पिता ने लुंगी से उसका गला दबा दिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। फिर पिता ने शव को घसीटकर खाट पर लिटा दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूर के बखरीपारा निवासी शिवशंकर पैकरा ने 24 अपै्रल को सीतापुर थाने में जानकारी दी थी कि उसका भाई शिवनारायण (Murder case) 23 अपै्रल की रात को शादी में ग्राम करियासूर गया था। परिवार के लोगों को लगा कि देर रात को वह शादी से लौटने के बाद सो गया होगा।

दूसरे दिन सुबह शिवनारायण का दोस्त उसे उठाने गया तो वह मृत (Murder case) पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पीएम करवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी।

Murder case: पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या

पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने युवक की मौत (Murder case) का कारण गला दबाने से होना बताया। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। वहीं पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र पैकरा पिता जगमोहन पैकरा उम्र 60 को गिरफ्तार किया है।

इसलिए की थी पिता ने बेटे की हत्या

आरोपी (Murder case) पिता ने पुलिस को बताया कि शिवनारायण 23 अपै्रल को शादी से देर रात को वापस घर लौटा था। वह किसी बात को लेकर मां, बहन व पिता के साथ विवाद करने लगा। पिता बीच-बचाव कर रहा था। इधर मारपीट के डर से मां व बहन घर से भाग गए थे।

इसके बाद बेटा रॉड से उसके साथ मारपीट करने लगा। आवेश में आकर पिता ने बेटे के गर्दन में लुंगी लपेट कर दबा दिया। इससे उसकी मौत (Murder case) हो गई। इसके बाद उसके शव को घसीटकर उसके कमरे में खाट पर सुला दिया था। सीतापुर पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

Updated on:
02 May 2025 08:53 pm
Published on:
02 May 2025 08:53 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात