अंबिकापुर

Ambikapur Newly Married Suicide: लव मैरिज के ढाई माह बाद युवती ने खाया जहर, पति को इशारों में बताया कि 2 गोली खाई

Newly Married girl commits suicide: इधर पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति ने बताया कि पत्नी अलग मोबाइल खरीदने की कर रही थी जिद, इसी गुस्से में खा लिया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
Newly married suicide
Newly married suicide, होलीक्रॉस अस्पताल जहां नवविवाहिता थी भर्ती (Photo Source- Patrika)

अंबिकापुर. प्रेम विवाह के महज ढाई माह बाद ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिला निवासी एक नवविवाहिता ने जहर सेवन कर आत्महत्या (Newly Married commits suicide) कर ली। उसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में मायके पक्ष ने पति पर दूसरी युवती से बातचीत करने, जान से मारने की धमकी देने और मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। वहीं पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पत्नी अलग मोबाइल फोन की मांग को लेकर नाराज थी और इसी गुस्से में उसने जहर खा लिया।पूछने पर उसने इशारों में बताया कि उसने 2 गोली खाई है। दरअसल युवती ने सल्फास की 2 गोलियां घोलकर पी ली थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

मृतका आकृति पटेल की शादी 20 अप्रैल 2026 को बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम इंजानी निवासी सुशील पटेल से प्रेम विवाह के रूप में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतका की मां सुषमा पटेल व पिता श्रवण पटेल ने अपने बयान में बताया कि शादी के करीब 1 माह बाद आकृति ने फोन पर बताया था कि उसका पति किसी दूसरी लडक़ी से बात करता है।

जब वह इस बारे में पूछती थी तो कोई जवाब नहीं देता था, बल्कि जान से मारने की धमकी देता था। बाद में पति का मोबाइल खराब होने पर उसने आकृति (Ambikapur Newly Married girl) का मोबाइल अपने पास रख लिया, जिससे वह मायके वालों से भी बात नहीं कर पा रही थी।

Ambikapur girl suicide case: 7 जुलाई को हुआ था विवाद

मृतका की मां ने बताया कि 3 से 6 जुलाई तक बेटी से कोई बातचीत नहीं हुई। 7 जुलाई को समधन से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि मोबाइल और दूसरी लडक़ी से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। करीब 15 मिनट बाद दामाद सुशील का फोन आया कि और बताया कि आकृति ने दवाई (Newly Married eat poison) खा ली है।

परिजन तत्काल इंजानी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में पता चला कि आकृति को वाड्रफनगर अस्पताल ले जाया गया है। वहां से उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान उल्टी में सल्फास की तेज गंध आ रही थी। हालत बिगडऩे पर उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

पति बोला- अलग मोबाइल की कर रही थी जिद

मृतका के पति सुशील पटेल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 7 जुलाई की सुबह उसकी सास का फोन आया था। उसने पत्नी से बात करने के लिए कहा, लेकिन आकृति ने बात करने से इनकार करते हुए कहा कि उसे अपना अलग मोबाइल चाहिए। उसने कहा कि अभी वह अपना मोबाइल इस्तेमाल कर ले, बाद में नया खरीद देगा।

सुशील के अनुसार वह घर के बाहर काम करने चला गया। कुछ देर बाद पत्नी उल्टी करते हुए बाहर आई। उल्टी में सल्फास की आधी घुली गोली दिखाई दी। पूछने पर उसने इशारे से 2 गोली (Ambikapur Newly Married girl suicide) खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन उसे वाड्रफनगर अस्पताल, फिर अंबिकापुर जिला अस्पताल और बाद में मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Updated on:
09 Jul 2026 09:13 pm
Published on:
09 Jul 2026 08:24 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster Case: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम अंबिकापुर में रहा 13 साल, अब एक्शन में आई सरगुजा पुलिस

Bikers Gang in Mainpat: छत्तीसगढ़ के शिमला में बाइकर्स गैंग मचा रहे आतंक, सैलानी हो रहे परेशान- देखें Video

Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख