अंबिकापुर

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur Love Affair Case: बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र की 19 वर्षीय गर्भवती युवती को तबियत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
2 min read
Pregnant girl and her child died
Ambikapur News, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती और उसके गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की उपचार के दौरान गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत (Girl and child died) हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतका का प्रेम संबंध एक युवक से चल रहा था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई थी। गर्भवती होने के 5 माह बाद जब उन्होंने युवक के घर जाकर शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। इधर युवती की तबियत अचानक बिगडऩे पर उसे राजपुर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती 7 माह की प्रेग्नेंट थी। उसकी तबियत अचानक बिगडऩे पर परिजन द्वारा उसे राजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Medical college hospital) में भर्ती कराया।

यहां उपचार के दौरान युवती व उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में यह बात सामने आई है कि युवती का प्रेम संबंध ग्राम बगाड़ी निवासी सूरज गोंड़ से था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। 5 माह बाद युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। तब युवती ने सूरज गोंड़ से प्रेम संबंध (Love affair) होने की बात बताई।

Refused to marriage: शादी से कर दिया था इनकार

5 माह की गर्भवती होने का पता चलने के बाद युवती को लेकर उसके परिजन सूरज गोंड़ के घर पहुंचे और शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। परिजन ने उस दौरान बदनामी व लोक-लाज के डर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। शादी से इनकार के 2 माह बाद ही यह घटना (Young girl died) हो गई।

गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल रखा सुरक्षित

युवती व बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। परिजनों द्वारा अपने बयान में पुलिस को बताया गया कि सूरज गोंड़ से युवती का अफेयर था। इसके बाद पुलिस ने गर्भस्थ बच्चे का डीएनए सैंपल (Child DNA sample) सुरक्षित रख लिया है। वहीं केस की डायरी राजपुर पुलिस को भेज दी है।

Updated on:
27 Aug 2026 05:28 pm
Published on:
27 Aug 2026 05:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश