10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pregnant girl died: युवती ने खाई गर्भपात की गोली, हो गई मौत, कुछ दिन बाद ही होने वाली थी शादी

Pregnant girl died: गर्भपात की दवा खाने से बिगड़ गई थी तबीयत, परिजनों को नहीं थी इसकी जानकारी, जब अस्पताल पहुंची तब पता चला कि वह 1 माह की गर्भवती है

less than 1 minute read
Google source verification

Demo pic

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरईडीह निवासी एक युवती की गर्भपात की दवा खाई थी। परिजन द्वारा पहले तो उसका झाडफ़ूंक कराया जा रहा था, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे शहर के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के दौरान मौत (Pregnant girl died) हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की शादी पिछले साल ही तय हुई थी। यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि जिस लडक़े से उसकी शादी तय हुई थी, उससे उसका मिलना-जुलना भी था।

मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में बेटी का रिश्ता ग्राम डुमरडीह, धौरपुर निवासी अमर अगरिया से तय हुआ था। परिजनों के अनुसार युवती (Pregnant girl died) पिछले 10-15 दिनों से बीमार थी और गांव में झाड़-फूंक कराया जा रहा था।

12 जनवरी को तबीयत अधिक बिगडऩे पर फुआ और होने वाला पति उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां जांच में युवती के एक माह के गर्भवती (Pregnant girl died) होने की जानकारी मिली। बताया गया कि करीब 30 दिन पहले उसने गर्भपात की दवा का सेवन किया था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। इलाज के दौरान 16 जनवरी को युवती की मौत हो गई।

Pregnant girl died: गर्भपात की दवा ने ली जान!

पिता ने दवा सेवन से मृत्यु की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह बात भी सामने आ रही है कि युवती का अपने मंगेतर से मिलना-जुलना था। युवती के गर्भवती (Pregnant girl died) होने के पीछे की वजह भी वही बताई जा रही है।