अंबिकापुर

Republic Day 2026: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व सूरजपुर में सांसद चिंतामणि करेंगे ध्वजारोहण

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, शनिवार को परेड का किया गया था अंतिम रिहर्सल
less than 1 minute read
Republic Day 2026
Deputy CM Vijay Sharma, Minister Laxmi Rajwade and MP Chintamani Maharaj (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. 77 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं बलरामपुर जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, बैकुंठपुर में विधायक भैयालाल राजवाड़े व मनेन्द्रगढ़ में राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

जिला मुख्यालय अंबिकापुर में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) का समारोह समारोह पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे। सोमवार की सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद ध्वज की सलामी, राष्ट्रगान, परेड कमाण्डर द्वारा परेड रिपोर्टिंग के बाद परेड निरीक्षण करेंगे।

संदेश वाचन के बाद मुख्य अतिथि रंगीन गुब्बारा उड़ाएंगे। इसके बाद हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय के नारे, मार्च पास्ट किया जाएगा। ततपश्चात कमाण्डरों का परिचय, शहीद परिवार के परिजनों का सम्मान एवं फ़ोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकी प्रदर्शन तथा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण (Republic Day 2026) किया जाएगा।

Republic Day 2026: बैकुंठपुर में भैयालाल फहराएंगे तिरंगा

बलरामपुर जिले में पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। यहां मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी। वे यहां ध्वजारोहण करेंगी। सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण करेंगे। यहां गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन अग्रसेन ग्राउंड में किया गया है।

जबकि बैकुंठपुर में गुणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2026) के मुख्य अतिथि विधायक भैयालाल राजवाड़े होंगे। यहां मुख्य समारोह का आयोजन रामानुज मिनी स्टेडियम में किया गया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन आमाखेरवा ग्राउंड में किया जाएगा। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

Updated on:
25 Jan 2026 07:42 pm
Published on:
25 Jan 2026 07:37 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष