अंबिकापुर

‘बालिका वधु’ फेम स्मिता बंसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कांची सिंह और एंकर उर्वशी अंबिकापुर में मचाएंगीं धूम

नवरात्रि पर दिल से डांडिया कार्यक्रम का 2 दिनों तक होगा रंगारंग कार्यक्रम, पहली बार आ रही बॉलीवुड की अभिनेत्रियां
less than 1 minute read
Smita Bansal, Kanchi Singh and Urvashi
Smita Bansal, Kanchi Singh and Urvashi

अंबिकापुर. नवरात्रि के पावन पर्व पर मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में दिल से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर को माता राजमोहिनी देवी भवन में किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड की जानी-मानीं अभिनेत्रियां शामिल हो रही हैं।

जबलपुर का बैंड भी आकर्षण होगा। अंबिकापुर के लिए यह पहला मौका है जब एक साथ 2 टीवी स्टार यहां पहुंचेंगीं। दो दिनों तक ये दिल से डांडिया कार्यक्रम में धूम मचाएंगीं।


गौरतलब है कि माता राजमोहिनी भवन में 'दिल से डांडिया' कार्यक्रम का दो दिनों तक भव्य आयोजन होगा। इसमें सबका मनोरंजन करने बॉलीवुड की सितारा एवं जानी-मानी कलाकार स्मिता बंसल (बालिका वधू ) एवं टी वी स्टार कांची सिंह (ये रिश्ता क्या कहलाता है), कोलकाता की एंकर उर्वशी शामिल होंगीं।

इसके अलावा जबलपुर का जाना माना बैंड (लाइव आर्केस्ट्रा) भी आ रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस बार के डांडिया में लोगों को बहुत कुछ नया वह आकर्षक देखने को मिलेगा।


प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
सभी के मनोरंजन को ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए खेलकूद की व्यवस्था व भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Published on:
10 Oct 2018 03:39 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष