अंबिकापुर

Theft in house: परिवार गया था रावण दहन देखने, इधर चोरों ने घर का ताला तोडक़र 5 लाख की ज्वेलरी व नकद किए पार

Theft in house: रावण दहन कार्यक्रम देखकर जब परिवार के लोग घर लौटे तो नजारा देखकर होश उड़ गए, बिखरा हुआ था सारा सामान, खुली थी आलमारी
2 min read
Theft in house
Theft in house

अंबिकापुर. Theft in house: शहर से लगे खैरबार निवासी एक परिवार घर में ताला बंदकर शनिवार की शाम को रावण दहन देखने पीजी कॉलेज गया था। इधर चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र (Theft in house) लगभग 5 लाख के जेवरात व 15 हजार रुपए नकदी पार कर दिए। परिवार जब घर वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

रंजीत सोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबार खुदीपारा का रहने वाला है। वह फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। दशहरा के अवसर पर शनिवार की शाम को अपने घर में ताला बंद (Theft in house) कर सह परिवार रावण देहन कार्यक्रम देखने पीजी कॉलेज गया था।

Theft in house

रात करीब 9 बजे सब पहुंचे तो घर का ताला टूटा (Theft in house) हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी का जेवरात सहित 15 हजार रुपए पार कर दिया है।

Theft in house: अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज

रंजीत सोनी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पीडि़त रंजीत सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस (Theft in house) ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Oct 2024 09:24 pm
Published on:
13 Oct 2024 09:24 pm
Also Read
View All
Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान