अंबिकापुर

Illegal Recovery: ट्रैफिक जवान का रुपए मांगते वीडियो वायरल, नो-एंट्री में घुसा था वाहन, चालक से कहा- 500 रुपए दो

Illegal Recovery: वाहन चालक ने मोबाइल पर बनाया वीडियो, ट्रैफिक जवान अपशब्दों के साथ मांग रहा रुपए, होमगार्ड का है जवान लेकिन यातायात में है वर्तमान पदस्थापना
2 min read
Traffic jawan video viral, Illegal recovery
Traffic jawan illegal recovery (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। शहर के यातायात विभाग में पदस्थ एक होमगार्ड जवान का वाहन चालक से रुपए (Illegal Recovery) मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान खुलेआम वाहन चालक से 400 से 500 रुपए की मांग करता दिखाई दे रहा है। वह लगभग हर बात पर अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा है, इस वजह से हम खबर के साथ वीडियो नहीं चला रहे हैं। बता दें कि उक्त जवान अक्सर शहर के गांधी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास पिकअप समेत अन्य मालवाहक वाहनों को रोक कर रुपए की मांग करता दिखाई देता है।

बता दें कि गांधी चौक से सुबह 8 बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री (Illegal Recovery) लागू रहती है। लेकिन एमजी रोड और बनारस रोड की ओर से आने वाले कई वाहन चालक अनजाने में शहर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं। बताया जा रहा है कि गांधी चौक पर नो-एंट्री संबंधी पर्याप्त सूचना बोर्ड नहीं लगे हैं। वहीं गूगल मैप भी इस मार्ग को एनएच के रूप में दर्शाता है, जिससे बाहरी चालक भ्रमित हो जाते हैं।

traffic jawan (Photo- Patrika)

इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ यातायात कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से पैसे मांगने के आरोप लग रहे हैं। वायरल वीडियो में यातायात थाने में पदस्थ होमगार्ड नायक गणेश राम यादव एक चालक से 500 रुपए मांगता नजर आ रहा है। चालक 300 रुपए देने की बात कहता है, लेकिन जवान 500 रुपए (Illegal Recovery) से कम लेने को तैयार नहीं दिख रहा।

Illegal Recovery: दुकान दिखाने के नाम पर मांगे रुपए

वीडियो में जवान वाहन चालक से यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस किसी की चपरासी नहीं है जो दुकान दिखाने जाएगी। वाहन में बैठकर दुकान तक पहुंचाने के लिए भी वह 400 रुपए (Illegal Recovery) मांग रहा है।

Traffic jawan who demanded Rupees (Photo- Video grab)

एसएसपी बोले- की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो (Illegal Recovery) में दिख रहा व्यक्ति होमगार्ड का नायक है, जो यातायात थाने में पदस्थ है। उसे वापस कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
17 May 2026 08:49 pm
Published on:
17 May 2026 08:49 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत